एक्सप्लोरर

UP News: रायबरेली के इस गांव में 12 घंटे के अंदर अचानक 6 लोगों ने तोड़ा दम, ग्रामीणों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

यूपी के रायबरेली के भीतरगांव में 12 घंटे के अंदर छह लोगों की अकस्मात मौत हो गई जिससे गांव के लोग हैरान हैं. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इन लोगों की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले (Raebareli) के भीतरगांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां 12 घंटे के अंदर छह लोगों की अकस्मात मौत हो गई. शहर के अलग-अलग परिवारों से संबंध रखने वाले इन लोगों की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सिर्फ दो लोगों की जान हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से जाने की पुष्टि की हैं.

जानकारी के मुताबिक भीतरगांव निवासी कमल त्रिपाठी को रात साढ़े नौ बजे सीने में दर्द शुरू हुआ जिसके बाद उन्होंने पेन किलर (Pain Killer) ले लिया और आराम करने लगे. करीब रात 2 बजे परिजनों को कुछ ठीक नहीं लगा तो उन्होंने कमल को जगाने की कोशिश की. जब कमल बहुत जगाने पर भी नहीं उठे तो परीजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) ले गए लेकिन तब तक कमल इस दुनिया से जा चुके थे.

12 घंटे में 6 लोगों की अचानक मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कमल त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया. उसी रात कालीखेड़ा मजरे भीतरगांव के रहने वाले छत्रपाल को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं अपने दरवाजे पर तपता ताप रहे शोभा की भी अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्होंने प्राण त्याग दिए. यह सिलसिला यही नहीं रुका मंगलवार को सूखा सुबह 7 बजे शौच के लिए खेत गई थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब ननकई की भी आकस्मक मृत्यु हो गई.

भीतरगांव के जगदेई काफी बुजुर्ग थी और कई दिनों से बीमार थीं उन्होंने भी दोपहर 12 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली. इनमें से पांच लोगों का मंगलवार को ही गेंगासों घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका
एक दिन के अंदर लगातार 6 लोगों की मौत को लेकर भीतरगांव के बीजेपी के मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने जानकारी दी कि कमल और छत्रपाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई थी जबकि जगदेई की घर पर मौत हुई. शिवराम सिंह की मानें तो ये तीनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वहीं ननकई, सूखा और शोभा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई. ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. वहीं गांव में एक दिन में 6 लोगों की मौत से लोग सदमे में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2023: लगभग 7 करोड़ का बजट पेश कर सकती है यूपी सरकार, रसोई पर फोकस, गैस सिलेंडर पर हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget