एक्सप्लोरर

प्रयागराज में हिंसा का वीडियो खंगालकर 10 और आरोपी पकड़े, कुल 85 की हुई गिरफ्तारी

Prayagraj News: रविवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को पुलिस ने वीडियो फुटेज की मदद से 10 और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

UP News: प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना थाना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार में रविवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को पुलिस ने वीडियो फुटेज की मदद से 10 और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत रविवार को हुई, जब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद इसौटा गांव में एक दलित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इससे नाराज होकर चंद्रशेखर के समर्थकों ने भड़ेवरा बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया.

ग्रामीणों और चंद्रशेखर के समर्थकों में झड़प

ग्रामीणों और चंद्रशेखर समर्थकों के बीच जमकर झड़प, पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई. उपद्रवियों ने दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और कुछ में आग भी लगा दी. इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 54 लोगों को नामजद किया है, जबकि 550 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस-एसओजी टीमें लगीं हैं

पुलिस के साथ-साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सर्विलांस टीमें भी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। लगातार सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. वर्तमान में क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है.

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. वहीं,सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं.

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget