एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल को मारी गई थीं 7 गोलियां, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Prayagraj News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में कुल 13 जगह चोटें लगने की बात सामने आई हैं और सभी गोलियां पिस्टल से मारी गई हैं. साथ ही मौके से नाइन एमएम की पिस्टल के खोखे मिले थे.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case) में एक नया अपडेट सामने आया है. उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने उमेश पाल को 7 गोलियां मारी थीं और 6 गोली उमेश पाल के शरीर को पार कर गई थी. इसके अलावा एक गोली उमेश पाल के शरीर के अंदर मिली है. एक्स-रे के जरिए शरीर में फंसी गोली का पता लगाया गया है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में कुल 13 जगह चोटें लगने की बात सामने आई हैं और सभी गोलियां पिस्टल से मारी गई हैं. पुलिस सुत्रों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी और बताया कि मौके से नाइन एमएम की पिस्टल के खोखे मिले थे. मालूम हो कि कि उमेश पाल पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया अंतिम संस्कार
बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद उनका शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचाया गया. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कड़ी सुरक्षा के बीच दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार कराया गया. इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया ने अतीक अहमद उनके भाई अशरफ पत्नी शाहिस्ता और बेटे समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था. उमेश पाल पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. गवाह बनने के बाद उमेश पाल की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिसके बाद बदमाशों की 3 गाड़ियां आई और उमेश पाल और सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. साथ ही देसी बमों से भी हमला किया गया.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?' 

 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget