एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पकड़ी गई 4 शादियां करने वाली महिला, हर बार लूट ले गई लाखों रुपये, इस बार ऐसे फंसी

Prayagraj News: लुटेरी दुल्हन गैंग ने शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाया और उनका फायदा उठाकर मोटी रकम लेकर फरार हो गयी.लेकिन इस बार लुटेरी दुल्हन खुद फंस गयी.

Prayagraj Luteri Dulhan Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने चार लोगों से शादी कर लाखों रुपये का चूना लगा दिया. भोली सूरत में इस लुटेरी दुल्हन ने शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाया और उनका फायदा उठाकर मोटी रकम लेकर फरार हो गई, लेकिन इस बार लुटेरी दुल्हन का जाल काम नहीं आया और वो खुद फंस गई.

मामला खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का है. ये गिरोह राजस्थान का बताया जा रहा है जो यूपी और आसपास के प्रदेशों में ऐसे युवाओं को शिकार बनाते थे जिनकी शादियां नहीं हुईं थीं.

जानकारी के मुताबिक खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस से शिकायत की कि उसने एक महिला से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उसे महिला के व्यवहार पर शक हो रहा है. इसके बाद पुलिस ने महिला की जांच की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा. महिला पहले ही तीन अन्य लोगों से शादी कर चुकी थी और हर शादी में उसने कैश और गहनों की ठगी की थी. पीड़ित युवक ने बताया कि महिला ने उससे डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन और कैश के जरिए अपने खाते में डलवाए.

सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

यहां बता दें कि जब चौथे पति को अपने साथ ठगी का शक हुआ और उसने महिला से सवाल किया तो मामला सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया. महिला ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.

सूचना के बाद खुल्दाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सहित गिरोह के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया. इस दौरान राजस्थान नंबर की बोलोरो गाड़ी भी बरामद की गई, जिसमें गिरोह के अन्य सदस्य मौजूद थे. पुलिस सभी को थाने ले आई पूछताछ के लिए.

ऐसे बनाती थी शिकार लुटेरी दुल्हन

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह संगठित होकर बेहद शातिर तरीके से काम करता था. महिला पहले पीड़ितों का विश्वास जीतती थी और शादी के बाद नकदी, गहने या अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. इसके लिए गिरोह फर्जी आधार कार्ड और नकली रिश्तेदारों का सहारा लेता था.

कई बार हाई वोल्टेज ड्रामा रचकर पीड़ित को ब्लैकमेल किया जाता था. गिरोह राजस्थान से संचालित हो रहा था, और इसकी बोली-भाषा व वेशभूषा से राजस्थानी कनेक्शन की पुष्टि हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने महिला और गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद बोलोरो गाड़ी की जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और कितने लोग इसके शिकार बने हैं.

पहले भी आ चुके मामले

यहां बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में राजस्थान से संचालित एक अन्य लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया था, जिसमें चार महिलाएं शामिल थीं. उस मामले में भी फर्जी आधार कार्ड और 35 हजार रुपये बरामद किए गए थे. माना ये जा रहा है कि ये गैंग बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा है. इनके कई और राज्यों में भी तार जुड़े हो सकते हैं.

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार, 4 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार, 4 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Uttarakhand News: सीएम धामी ने एक साथ दिए कई बड़े तोहफे, 53.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
सीएम धामी ने एक साथ दिए कई बड़े तोहफे, ₹53.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, केंद्र से मांगी यात्रा के दौरान LPG की अतिरिक्त आपूर्ति
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, केंद्र से मांगी यात्रा के दौरान LPG की अतिरिक्त आपूर्ति
इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर
इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
Embed widget