एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर्स भी गर्मी में हो रहे हीट, कूलर्स से हो रहे हैं ठंडा

UP News: प्रयागराज में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग पॉइंट पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. ट्रांसफार्मर के आसपास के हिस्सों को भी पानी के छिड़काव के जरिए ठंडा रखने की कवायद की जा रही है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. यहां तापमान लगातार 48 डिग्री का आंकड़ा पार कर जा रहा है. इंसानों के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल हो गए हैं. जबरदस्त गर्मी के चलते इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं. बिजली की सप्लाई करने वाले यूपी पावर कारपोरेशन के ट्रांसफार्मर भी गर्मी की वजह से ओवर हीट होकर फुंक जा रहे हैं. ऐसे में इन ट्रांसफॉमर्स को बचाने के लिए पावर कारपोरेशन ने अब अनूठा तरीका निकाला है. बिजली के इन ट्रांसफॉमर्स के सामने कूलर लगा दिए गए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर जलने ना पाए और ठीक से काम करते रहें. जल्द ही इन ट्रांसफॉमर्स के सामने स्टैंड वाले पंखे भी लगाए जाएंगे.

संगम नगरी प्रयागराज में बिजली विभाग के ट्रांसफॉमर्स को कूलरों के जरिए कूल रखने की शुरुआत कल्याणी देवी सब स्टेशन से की गई है. कल्याणी देवी के बाद कई दूसरे पावर हाउस में भी ट्रांसफॉमर्स के सामने कूलर लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा ट्रांसफार्मर के अर्थिंग पॉइंट पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. ट्रांसफार्मर के आसपास के हिस्सों को भी पानी के छिड़काव के जरिए ठंडा रखने की कवायद की जा रही है. कल्याणी देवी पावर हाउस मैं ट्रांसफॉमर्स को ठंडा रखने के लिए फिलहाल तीन कूलर लगाए गए हैं. जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी और इसके अलावा पंखे भी लगाए जाएंगे.

ओवरहीटिंग की वजह से फुंक रहे ट्रांसफार्मर

बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है. अफसरों का कहना है कि कई बार ओवरलोडिंग और ओवरहीटिंग की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और बिजली की सप्लाई ठप हो जाती है. भीषण गर्मी में बिजली की सप्लाई ठप होने से कई बार लोग सड़कों पर उतर आते हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ने लगती है.

लू के थपेड़े लोगों को कर रहे हैं परेशान

संगम नगरी प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. यहां दिन चढ़ते ही तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो जाता है. लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर देते हैं. गर्मी की वजह से तमाम लोग बीमार हो रहे हैं. गर्मी का असर इतना जबरदस्त है कि यहां कूलर पंखे और एसी तक सब बेअसर साबित हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget