एक्सप्लोरर

'संगठन है तभी सरकार है', बीजेपी MLC ने केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन कर अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप

UP Politics News: यूपी बीजेपी की आंतरिक कलह के बीच प्रयागराज के बीजेपी विधायक सुरेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के सरकार और संगठन वाले बयान का समर्थन किया है.

UP BJP News: बीजेपी में संगठन और सरकार के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब पार्टी एमएलसी ने खुलकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन किया है. संगम नगरी प्रयागराज के रहने वाले बीजेपी एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि केशव मौर्य का संगठन के सरकार से बड़ा होने का बयान पूरी तरह सही है और उसमें कुछ भी गलत नहीं है. एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक संगठन है, तभी सरकार है. संगठन को कतई कम करके नहीं आंका जा सकता है. 

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि केशव मौर्य ने कोई नई बात नहीं कही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को अहमियत देने वाला बयान दिया है. हालांकि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का यह भी कहना है कि बीजेपी में सरकार और संगठन में कोई मतभेद नहीं है.

अफसरों पर फोड़ा ठीकरा

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर मिली हार का ठीकरा अफसरों के सिर फोड़ा है. उन्होंने कहा है कि सपा बसपा की मानसिकता वाले अफसरों के मनमाने रवैये ने कई सीटों पर हराने का काम किया है.

अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप

सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि तमाम अफसर कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते और मनमानी करते हैं. ऐसे अफसरों को ठीक किए जाने की जरूरत है. उनके मुताबिक अफसरों की मनमानी की बात पहले सीएम योगी के संज्ञान में नहीं थी. अब उन्हें जानकारी हो गई है और वह इस कमी को ठीक करने का काम कर रहे हैं.

विपक्ष उड़ा रहा बीजेपी का मजाक?

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि हमारी कमी की वजह से विपक्ष को मजाक उड़ाने का मौका मिला है. हालांकि विपक्ष ज्यादा दिन तक मजे नहीं ले पाएगा और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा.

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत 

बीजेपी एमएलसी सुरेंद्र चौधरी दो दिन पहले ही विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं. एमएलसी सुरेंद्र चौधरी चेयरमैन नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंचे थे. प्रयागराज पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता हूं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के कोचिंग हादसे में अंबेडकरनगर की श्रेया यादव की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget