एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row: जुमे की नमाज के बाद यूपी के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन, प्रयागराज में पथराव, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

Prayagraj Protest: प्रयागराज के अटाला में जुमे के नमाज के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

Prayagraj Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सहारनपुर में पैगंबर पर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ताओं की टिप्पणी के विरोध को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसा और नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं. प्रयागराज (Prayagraj) में बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और पार्टी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) की विवादित टिप्पणी को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. इस पथराव में प्रयागराज के डीएम (Prayagraj DM) को भी पत्थर लगा है. प्रदर्शकारियों को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़े और फायरिंग तक करनी पड़ी है.  

प्रयागराज के डीएम को भी लगा पत्थर

ये घटना प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई, जहां जुमे की नमाज के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे. नमाज के बाद इन लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबादी की. मुस्लिम समुदाय के लोग लगातार नारेबाजी करते हुए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जिसके बाद ये प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर गए, जिसके बाद पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. 

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने ही मारपीट पर उतारू हुए बीजेपी नेता, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

अटाला इलाके में तनावपूर्ण हालात देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दी है. भारी संख्या में मौके पर पुलिस की पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स मौजूद हैं. पुलिस के आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लोग बार-बार पत्थरबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों में कई नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं.

सहारनपुर में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. इसी तरह के मामले मुरादाबाद और लखनऊ से सामने आए. लखनऊ में, टाइल वाली मस्जिद में हजारों प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल द्वारा बैरिकेड्स पार करने से रोका गया.

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज समेत कई जिलों में हुई हिंसक झड़प को लेकर सीएम योगी ने आलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने साफ कहा है कि जहां-जहां शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश हो रही है, वहां कड़ी कार्रवाई की जाये. सुरक्षा व्यवस्था से कही भी कोई खिलवाड़ ना करे. ऐसी व्यवस्था बनाई जाये. सभी स्थानों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए.

शासन ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है- अवनीश अवस्थी
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि प्रयागराज को छोड़कर बाक़ी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में हैं. प्रयागराज में भी लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. शासन ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है जहां एक टीवी डिबेट में नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी. वहीं नवीन कुमार जिंदल ने एक एक विवादित ट्वीट किया था. जिसके बाद नूपुर शर्मा को बीजेपी से निलंबित कर दिया गया और नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget