एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: 'सपा विकास से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही', प्रतापगढ़ में बोले प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल

UP Politics: कानपुर घटना को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जो भी अधिकारी मामले में दोषी पाए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने महिला और पुरूष विंग में स्थलीय निरीक्षण किया और मरीजो से व्यवस्था की हकीकत जानी. इस दौरान मंत्री ने कानपुर और सीतापुर में बुलडोजर चलने, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ताज होटल में मारपीट पर कहा कि सपा विकास से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. तो वहीं अब्दुल्ला आजम की सदस्यता पर कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है, वो कोर्ट जा सकते हैं.

प्रतापगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कानपुर की घटना पर बड़ा बयान दिया है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जो भी अधिकारी मामले में दोषी पाए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मुकदमा भी दर्ज किया गया है. साथ ही गिरफ्तारी भी की गई है. सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त निर्देश दिए हैं, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी दोषी होगा उनको जेल भेजा जाएगा.  इसकी प्रक्रिया चालू हो गई है, मामले में किसी भी कीमत पर सरकार किसी को नहीं बख्शेगी.

सपा को लेकर दिया बड़ा बयान
प्रभारी मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर राजू दास के द्वारा किए गए हमले की बाबत कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार के चल रहे विकास कार्यक्रम से ध्यान भटकाने के लिए अनावश्यक टिप्पणी की जा रही है और अनावश्यक विषय सामने लाए जा रहे हैं. गरीब के आशियाने पर बुलडोजर चलने को लेकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भू माफियाओं के खिलाफ जब अभियान की शुरुआत की थी. तब यह स्पष्ट कर दिया था, कि यदि कोई गरीब है और उस पर मकान बनाया हुआ है तो उसको शासन के नियमानुसार नियमित कर दिया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि भूमाफिया उनको माना गया है, जिन्होंने बड़ी-बड़ी जमीनों पर कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जो भी कोई गरीब, जरूरतमंद हैं. सरकार द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी.

मंत्री ने आगे कहा कि ये केवल प्रदेश की जनता को गुमराह करने की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि सरकार केवल एक ही लक्ष्य के साथ काम कर रही है, कि नौजवानों को रोजगार मिले और गरीब किसान को उसका अधिकार मिले और इसी पर काम कर रहे हैं. अब्दुल्ला आजम की सदस्यता के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है, इसे किया भी नहीं जाना चाहिए. यह एक न्यायिक प्रक्रिया है, उनके पास विकल्प है वो कोर्ट जा सकते हैं, वो कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र हैं, जो कुछ हुआ है वो न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर हुआ है. मंत्री बोले कि जिन्हें दो साल या दो साल से अधिक की सजा हो जाती है उनकी सदस्यता खत्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें:-

Gorakhpur News: गोरखपुर में बिदके हाथी ने तीन लोगों को कुचला, हादसे को लेकर सीएम योगी ने दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget