एक्सप्लोरर

नोएडा में दो पेशेवर लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; एक बदमाश फरार

नोएडा पुलिस ने दो पेशेवर लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा है।

नोएडा, एबीपी गंगा। यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन जारी है। जहां देर रात नोएडा में फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा है। दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और ये दोनों ही पेशेवर लुटेरे हैं। इन्होंने हाल ही में फेस-2 थाना क्षेत्र से एक वैगनआर कार लूटी थी, जिसमें पुलिस को इनकी तलाश थी।

नोएडा में दो पेशेवर लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; एक बदमाश फरार

थाना फेस-2 से प्राप्त सूचना के अनुसार, 31 अगस्त की रात को 9 बजे करीब इमरान पुत्र इकबाल निवासी इस्लामनगर, कैला भट्टा, कोतवाली, गाजियाबाद की ओला की टैक्सी (नंबर UP 14 HT 2185 वैगनार सिल्वर कलर) को तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गौर सिटी के लिए गाड़ी को बुक कराया था और थोड़ा आगे जाने के बाद ड्राइवर को पिछली सीट पर खींच लिया और तमंचे की दम पर उसका पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड पैन कार्ड, डीएल आदि छीन लिया। यहां तक की बदमाशों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और फिर हिंडन नदी पुल के पास उसे धक्का दे दिया व उसकी गाड़ी लूटकर भाग गए।

नोएडा में दो पेशेवर लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; एक बदमाश फरार

इस संबंध में इमरान की तहरीर पर मु 0अ0 संख्या 715 /19 धारा 394 IPC दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि 1-9-2019 की रात्रि में सैमसंग कंपनी के पीछे लूटी गई ओला वैगनर गाड़ी UP 14 HT 2185 के साथ तीनों बदमाशो की सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।  दो बदमाश क्रमशः दाहिनी व बाई टांग में गोली लगने से मौके पर ही गिर गए जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।

नोएडा में दो पेशेवर लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; एक बदमाश फरार

घायल बदमाशों ने अपने नाम मनोज पुत्र मलखान निवासी गढ़िया भरूपूरा ,अलीगंज, एटा और जतिन उर्फ बॉबी पुत्र किशन सिंह निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा उत्तराखंड दोनों हाल निवासीगण -पुराना हैबतपुर,बिसरख, गौतमबुद्ध नगर बताये। बदमाशों के पास से लूटी हुई वैगनर कार बरामद की गई है। बदमाश मनोज से एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंंदा कारतूस 315 बोर, लूटा गया मोबाइल फोन, पैन कार्ड व आधार कार्ड मिला है, जबकि जतिन से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर, लूटा गया पर्स, डीएल तथा लूटे रुपये नकद मिले हैं।

यह भी पढ़ें:

नोएडा: हत्या के आरोपी दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नोएडा: पानी भरने जा रहा था टेंपो चालक, कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर हुई मौत सेक्टर 41 में एमएनसी के मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget