एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

मेट्रो पोलिस मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है.

ऊधमसिंह नगर: रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रो पोलिस मॉल में संचालित हो रहे चार स्पा सेंटरों में पंतनगर थाना पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की कार्रवाई की. स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कई स्पा सेंट्रल संचालकों ने सेंटर में काम करने वाली युवतियों को मौके से हटा दिया. पुलिस टीम ने द गोल्डन स्पा, सेवेन स्काई स्पा, मैलोडी, हल्क स्टीम स्पा में छापेमारी की कार्रवाई की.

स्पा सेंटर संचालकों का हुआ चालान पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर बिना किसी परमिशन के मॉल में संचालित हो रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों का चालान किया है. साथ ही पुलिस को ये भी पता चला है कि मॉल में बड़ी संख्या में दिल्ली और फरीदाबाद की युवतियां काम कर रही हैं. स्पा सेंटरों में काम करने वाली लड़कियों का किसी भी प्रकार का कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी संचालकों की तरफ से नहीं कराया गया था.

चार स्पा सेंटरों में की गई छापेमारी पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रुद्रपुर और उसके आसपास संचालित हो रहे स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है. जिसके बाद पुलिस फोर्स सहित महिला पुलिस की टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से मॉल प्रबंधन और स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें:

मेरठ: जिम ट्रेनर की हत्या करने वाले हमलावर गिरफ्तार, ठेकेदारी विवाद के चलते हुआ था कत्ल

सीएम योगी बोले- पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 अस्पतालों को किया जाए संचालित, मृत्यु दर में लाई जाए कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर में नौकरी दिलाने पर अनिल मिश्रा लेते थे कमीशन? SIT कर रही जांच, मिला रहस्यमयी बक्सा
Live: राम मंदिर में नौकरी दिलाने पर अनिल मिश्रा लेते थे कमीशन? SIT कर रही जांच, मिला रहस्यमयी बक्सा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget