एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: लूट की वारदात से पहले ही पकड़ा गया शातिर बदमाश, पुलिस की गोली से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश फरार होने में कामयाब रहा. शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हो गया.

मुजफ्फरनगर. पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में मुस्तैद पुलिस ने बदमाशों के इरादों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाश को धर दबोचा. मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हो गया. हालांकि इस दौरान उसका एक साथी बदमाश फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस अब दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है दोनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

दोनों ओर से चली गोलियां पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इन बदमाशों को पकड़ने का प्लान बनाया. पुलिस ने मीरापुर के पास टूटी पुलिया के करीब बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की. बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और राजवाहा पटरी की ओर भागने लगे.

पुलिस को पीछा करते देख बदमाश बाइक से उतरकर जंगल में घुस कर बाग के रास्ते भागने लगे. पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों ने फिर गोलियां चला दी. जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां बरसाई. इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वो वही पर गिर गया. पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया. हालांकि एक बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया.

कई थानों में चोरी के केस दर्ज पुलिस ने घायल के कब्जे से बाइक, तमंचा व दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम शादाब बताया है. सीओ ने बताया कि शादाब अंतर्जनपदीय पशु तस्कर है और इसके खिलाफ कई थानों में चोरी के मुकदमें दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: यूपी में जंगलराज की टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ FIR रद्द, हाई कोर्ट का अहम फैसला

उत्तराखंड: बाजपुर में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस में भिड़ंत, बैरिकैड पर ट्रैक्टर चढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget