एक्सप्लोरर

Ram Mandir: सीएम योगी बोले- 'अयोध्या से जुड़ना चाहता है हर बड़ा शहर, पूरी दुनिया हो रही आकर्षित'

Ayodhya: सीएम योगी ने कहा कि हर बड़ा शहर आज अयोध्या से जुड़ना चाहता है. क्योंकि  ये नई अयोध्या है. साथ ही उन्होंने ये कहा कि इस बार दिपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्जवलन का लक्ष्य रखिए.

Ayodhya News: नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी (UP) में महासंकर्प अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या (Ayodhya) के भरतकुंड में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा "जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी." उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब रामलाला विराजमान होंगे, तब पूरी दुनिया इस शहर की ओर आकर्षित होगी.

सीएम योगी ने कहा कि हर बड़ा शहर आज अयोध्या से जुड़ना चाहता है. क्योंकि ये नई अयोध्या है. साथ ही उन्होंने ये कहा कि इस बार दीपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्जवलन का लक्ष्य रखिए. सभी घाटों, मठ-मदिरों और कुंडो के साथ अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम होने चाहिए. सीएम ने कहा कि अगले साल भगवान राम अपने मंदिर में विराजने वाले हैं. इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ शुरू होनी चाहिए.

संतों से भी की सीएम योगी ने बात
सीएम योगी ने यहां संतों से भी बातचीत की. इस दौरन उन्होंने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है. धार्मिक नगरी में अंडा, मांस, मछली और मंदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगनी चाहिए. यहां आने वाले लोगों की जनभावनाओं का खयाल रखा जाना  चाहिए. उन्होंने कहा कि इस धार्मिक नगरी की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए. रामनगरी की पंचकोसी की परिधि में मांस-मंदिरा बेचने पर पहले से ही रोक लगी हुई है.

साथ ही सीएम ने कहा कि अयोध्या ही आज एक मात्र ऐसा शहर है, जहां एक साथ 32 हजार करोड़ की परियोजाओं पर एक साथ काम चल रहा है. जिस दिन ये काम पूरे हो जाएंगे, अयोध्या दुनिया की सुदंर नगरी के रूप में दिखेगी. उन्होंने कहा, "अब श्री अयोध्या जी के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता है. अयोध्या जी के गौरव और वैभव के साथ किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे."

UP Politics: सुब्रत पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने वाले चौकी प्रभारी का ट्रांसफर, अधिकारियों ने बताया रूटीन वर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget