एक्सप्लोरर

Kushinagar International Airport: कुशीनगर के रूप में देश को मिलेगा 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

Kushinagar International Airport: कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार है. पीएम मोदी 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे. ये देश का 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा.

Kushinagar International Airport Inauguration: अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर में भारत के 29वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक पल के गवाह के रूप में श्रीलंका के राष्ट्रपति और 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक, वह कुशीनगर में लगभग पौने 6 घंटे रहेंगे. कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है. पीएम मोदी भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थान पर एक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे.

बौद्ध भिक्षुओं को अगवानी करेंगे पीएम मोदी 

20 अक्टूबर को इस एयरपोर्ट पर सबसे पहले श्रीलंका से बौद्ध भिक्षु आयेंगे, जिनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे. पूर्व में वर्ष 1948 में कसया में ऐराड्रम (हवाई पट्टी) का निर्माण कराया गया था. हालांकि, यहां से कोई उड़ान सेवा शुरू नहीं होने के कारण करीब चार दशक तक हवाई पट्टी बेकार पड़ी रही और उसकी अधिकांश जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर लिया. अब इसी एयरपोर्ट को विकसित करके कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्वरूप दिया गया है. इस भव्य उद्घाटन समारोह को बौद्ध सर्किट में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लगभग 15 देशों के राजदूतों सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होंगे.

इस तरह तैयार हुआ कुशीनगर एयरपोर्ट

पूर्वी भारत और पड़ोसी देश नेपाल पर नजर रखने के लिए पूर्व में तैयार इस हवाई पट्टी को वर्ष 1995 में केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने सुधि ली और बाउंड्रीवाल कराने समेत यहां एटीसी ( एयर ट्रैफिक कंट्रोल ) बिल्डिंग व एक गेस्ट हाऊस का निर्माण कराया. परंतु हवाई सेवा शुरू नहीं होने के चलते जल्दी ही एयरपोर्ट फिर पुरानी स्थिति में आ गया. वर्ष 2008 में कुशीनगर आईं बसपा सुप्रीमो व तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने पर्यटन सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर विकास प्राधिकरण के गठन तथा हवाई पट्टी को कुशीनगर अंतरारष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की. लेकिन इसके बाद एयरपोर्ट का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया. एयरपोर्ट निर्माण के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करना था जो किसानों के विरोध के कारण अटका रहा. इस बीच एयरपोर्ट की बाउंड्री टूट गई और रनवे भी खराब हो गया.

योगी सरकार ने की पहल 

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर एयरपोर्ट बनने की आस जगी. अखिलेश सरकार ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए धन आवंटित करके एयरपोर्ट शुरू करने की पहल की. यहां बाउंड्री वॉल और रनवे का काम तो हुआ, लेकिन बाद में वो भी ठंडे बस्ते में चला गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश में सत्तासीन हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने के गंभीरता से पहल की.

जापानी तकनीक का इस्तेमाल 

एयरपोर्ट के लिए आवश्यक एटीसी बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया और इसके साथ ही इसको इंटरनेशनल लेवल का टर्मिनल बनाने के लिए जापानी तकनीक अपनाई. एयरपोर्ट के लिए बचे हुए किसानों की जमीन का भी अधिग्रहण किया. केंद्र और प्रदेश सरकार की संजीदगी से काम करने के कारण ही कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है. अब लोग इस एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि इस एयरपोर्ट का नाम भगवान बुद्ध कर नाम पर रखा जाए.

योगी कर चुके हैं दौरा 

पीएम के कार्यक्रम को लेकर 12 अक्टूबर को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर का दौरा कर चुके हैं. अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह को भव्य रूप देना चाहती है. इसलिए यहां एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एक जनसभा भी आयोजित की गई है. प्रधानमंत्री बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे. वह भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर दर्शन करने भी जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Lawyer Killed: कोर्ट में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, मौके पर पुलिस फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget