एक्सप्लोरर

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम ने किया अयोध्या का जिक्र, बोले देशहित से बढ़कर कुछ नहीं

महाराष्ट्र की सियासी हलचल की बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में तमाम बातों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशवासियों ने अयोध्या फैसले के बाद ये बता दिया कि उनके लिये देशहित सबसे ऊपर है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने आज ''मन की बात'' कार्यक्रम में सुर्खियों में रहे अयोध्या मामले की चर्चा की।  उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर देशवासियों ने बता दिया कि उनके लिये राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होंने फिट इंडिया कैंपेन जैस कार्यक्रम की चर्चा की। इससे पहले 'मन की बात' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया था और लोगों से अपने सुझाव 'नमो एप' पर शेयर करने के लिये कहा था। पीएम ने ट्विट के साथ एक नंबर भी शेयर किया है और कहा है कि इसे डायल करें और अपना मैसेज यहां रिकॉर्ड कराएं।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 56वें संस्करण में अयोध्या मामले बोलते हुये कहा कि 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। फिट इंडिया कैंपेन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि सभी स्कूल फिट इंडिया रैंकिंग में शामिल हों और फिट इंडिया सहज स्वभाव बने, एक जनांदोलन बने। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 7 दिसम्बर को 'आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे' मनाया जाता है। यह वो दिन है जब हम अपने वीर सैनिकों को उनके पराक्रम को, उनके बलिदान को याद तो करते ही हैं, लेकिन योगदान भी करते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स से उनके अनुभव के बारे में जाना। अलग-अलग राज्यों के एनसीसी कैडेट्स से उनके अनुभव के बारे में पीएम मोदी जानकारी ली। उन्होंने इसके बाद एनसीसी से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।

इससे पहले 27 अक्टूबर को अपने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए की थी। साथ ही उन्होंने गुरुनानक देव को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी 550वीं जयंती इस साल मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्री गुरु नानक देव जी से हमने सेवा के महत्व को जाना है। पूरी दुनिया श्री गुरु नानक देव जी को नमन करती है।"

पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम उस वक्त हो रहा है जिस वक्त पूरे देश की निगाहें महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर टिकी हुई हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में जमकर सियासी उठा पटक का खेल देखने को मिला। शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि इस फैसले को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंचीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget