एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में इस सीट पर लगा कांग्रेस को झटका! वादे से मुकरी सपा? करा दिया नामांकन

Phulpur By Election 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर अगले माह उपचुनाव है. इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने मझवां और फूलपुर सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन अब उनके इस दावे को झटका लगा है.

Phulpur Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर अगले माह होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. बीजेपी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी समेत सभी दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी के नामांकन दाखिल करने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा और कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. फूलपुर सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस को दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश की मझवां और फूलपुर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी.

सपा प्रत्याशी ने क्या कहा?
इन अटकलों के बीच मुजतबा सिद्दीकी ने नामांकन दाखिल किया. इस संबंध में सपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी हाई कमान से उन्हें कोई संदेश नहीं मिला है. मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, इसके बावजूद अगर पार्टी हाईकमान का कोई आदेश देता है तो उसका पालन किया जाएगा. 

फूलपुर सीट पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी के नामांकन में पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे. जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, विधायक संदीप पटेल, विधायक गीता पासी विधायक, विधायक विजमा यादव, एमएलसी मानसिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

इस मौके पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने फूलपुर उपचुनाव में अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, "उपचुनाव में वह संविधान और आरक्षण बचाने के साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे." मुजतबा सिद्दीकी ने दावा किया कि उन्हें गठबंधन दलों का पूरा सहयोग मिल रहा है. 

उपचुनाव में बढ़ेगा जीत का अंतर
मुजतबा सिद्दीकी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट पर सपा को 18 हजार वोटों की बढ़त मिली थी, इसलिए उपचुनाव में उनकी जीत का अंतर और बढ़ेगा. मुजतबा सिद्दीकी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त है.

मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने आगे कहा कि उपचुनाव में उन्हें न सिर्फ पीडीए का वोट हासिल होगा बल्कि बीजेपी से नाराज सामान्य वर्ग के मतदाताओं का वोट बी उन्हें मिलेगा. उन्होंने कहा कि फूलपुर सीट पर उनकी सीधी लड़ाई बीजेपी से है क्योंकि बीजेपी सत्ता में है. मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी के ध्रुवीकरण का कोई असर नहीं होगा.

मुजतबा सिद्दीकी का सियासी करियर
बता दें, मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी तीन बार विधायक रह चुके हैं. इससे पहले वह 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सोरांव विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे, जबकि साल 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद साल 2017 में मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने प्रतापपुर विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे. मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे.

फूलपुर में मामूली अंतर से हारे चुनाव
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फूलपुर सीट से मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मुजतबा सिद्दीकी को बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने ढाई हजार वोटों के अंतर से हराया था. 

ये भी पढ़ें: दीपावली और छठ के बीच यूपी के इन रूट्स पर चलेंगी 80 नई रेलगाड़ियां, जुड़ेंगे 2 और राज्य, जानें- टाइमिंग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget