एक्सप्लोरर

'ब्राह्मण सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं..', शुभम द्विवेदी पर अखिलेश यादव के बयान से भड़के सुभासपा नेता

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहलगाम में मारे गए शुभम् द्विवेदी को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ गया है. ओम प्रकाश राजभर के नेता ने उनपर सवाल उठाए हैं.

Akhilesh Yadav News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर सियासत तेज हो गई है. यूपी में बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता पीयूष मिश्रा ने भी सपा अध्यक्ष को इस मामले पर घेरा और उनके ब्राह्मण प्रेम को ढोंग बताया. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव को ब्राह्मणों को वोट चाहिए होता है तो वो ब्राह्मण सम्मेलन कराते हैं लेकिन जब उनकी मदद की बात आती है तो कन्नी काट जाते हैं. 

दरअसल अखिलेश यादव ने पहलगाम में मारे गए कानपुर के व्यापारी शुभम द्विवेदी के घर ये कहकर जाने से मना कर दिया था कि उनका इस परिवार से कोई संबंध नहीं है. उनके इस बयान को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने सपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि "जब वोट चाहिए होता है तो अखिलेश यादव 'ब्राह्मण सम्मेलन' कराते हैं, परशुराम जयंती पर बैनर-पोस्टर लगवाते हैं, लेकिन जब ब्राह्मण का बेटा शुभम दीक्षित पहलगाम आतंकी हमले में शहीद होता है, तो कहते हैं उनसे कोई जान-पहचान नहीं है. कितनी शर्मनाक राजनीति है. ब्राह्मण सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं, अखिलेश जी. 

सुभासपा के प्रवक्ता ने उठाए सवाल
सुभासपा नेता कहा- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आए दिन ब्राह्मण सम्मेलन कराते हैं. आज परशुराम जयंती पर इन्होंने पूरे लखनऊ में होर्डिंग लगवा रखी है. वहीं जब ब्राह्मणों की मदद करने की बात आती है तो या उनके घर जाने की बात आती है जैसे कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा शहीद शुभम् द्विवेदी के घर जाने की बात आई तो उन्होंने कहा कि हमारा तो कोई उनसे रिश्ता ही नहीं. ये कहकर कन्नी काट जाते हैं. ये दोहरा चरित्र समाजवादी पार्टी का और उनके मुखिया का क्या कहलाता है. (विवेक राय के इनपुट के साथ)

अलीगढ़ में जूस की दुकान में हंगामा और तोड़फोड़, लोगों ने लगाया थूक और मूत्र मिलाने का आरोप

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शुभम् द्विवेदी की मौत हो गई थी. वो अपनी पत्नी और परिवार के साथ कश्मीर घूमने के लिए गए थे. शुभम् की पत्नी एशन्या ने पति को शहीद का दर्जा देने की मांग की है. वहीं अखिलेश यादव से जब उनके घर जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं. मैं पार्टी के लोगों से कहूंगा कि ऐसी घटना में जरूर पहुंचे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget