एक्सप्लोरर

योग और आयुर्वेद के सहारे 85 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात, 12 दिन में हुईं सेहतमंद

कोरोना वायरस के कहर ने हजारों की जान ली. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों से इस घातक बीमारी को पछाड़ दिया.

नोएडा: देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है. देशभर में हजारों लोग रोजाना अपनी जिंदगी की जंग हार रहे हैं. ऐसे में कोरोना वायरस को पछाड़कर जंग  जीतने की कहानियां लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं. ऐसी ही नोएडा की एक 85 वर्षीय कृष्णावती भारद्वाज बुजुर्ग महिला ने अपने हौसलों के आगे कोरोना को पस्त कर दिया. महिला ने 12 दिन के अंदर ही होम आइसोलेशन में कोरोनावायरस को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और योग से मात दे दी.

योग व आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट बना वरदान

बुजुर्ग महिला कृष्णवती भारद्वाज 85 वर्ष की है. उम्र के इस पड़ाव में भी इनके हौसले चट्टान जैसे हैं, बुजुर्ग महिला कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. जिसके बाद परिवार के लोग बुजुर्ग महिला के उम्र को देखते हुए बेहद डर गए थे, लेकिन इस बुजुर्ग महिला के हौसलों के आगे कोरोना छोटा पड़ गया. दरअसल बीते 9 मई को बुजुर्ग महिला में कोरोना के सिम्टम्स दिखने शुरू हो गए थे, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने इनका टेस्ट करवाया. टेस्ट के रिजल्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी परिजनों के होश उड़ गये. उसके बाद परिवार वालों ने बुजुर्ग महिला को होम आइसोलेशन में ही रख कर इलाज शुरू करवा दिया और इस दौरान उनके पुत्र मूलचंद भारद्वाज उनके साथ ही रहे परिवार के आयुर्वेदिक डॉक्टर के सलाह पर बुजुर्ग महिला का आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट शुरू हो गया.

इस तरह दी कोरोना को मात

डॉक्टर के सलाह पर बुजुर्ग महिला को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां दी जाने लगी और योगा शुरू करवा दिया गया. बुजुर्ग महिला के होम आइसोलेशन के दौरान जीने के हौसलों को देखकर चार-पांच दिन के अंदर ही उनके बेटे को यकीन हो गया था, उनकी बुजुर्ग मां कोरोना को जल्द ही मात दे देंगी. बुजुर्ग महिला 12 दिन के अंदर ही स्वस्थ हो गई जिसके बाद उनकी टेस्टिंग कराई गई टेस्टिंग में 12 दिन के अंदर ही रिपोर्ट नेगेटिव आ गई. महिला के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं, इस उम्र में कोरोना का अपने हौसलों से मात देकर बुजुर्ग महिला लोगों में कोरोना वायरस को हराने के लिए आत्मविश्वास जगा रही है.

ये भी पढ़ें.

Lucknow: एक ही शख्स की कई बार जांच, हर दफा नई आईडी, जांच में आया बड़ा फर्जीवाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget