एक्सप्लोरर

पीएफआई के दिल्ली स्थित ऑफिस से मिले संवेदनशील दस्तावेज व पेन ड्राइव, यूपी एसटीएफ ने की थी छापेमारी

यूपी एसटीएफ द्वारा दिल्ली में की गई छापेमारी के बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. केरल से दबोचे गए रऊफ से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुये हैं.

लखनऊ: नई दिल्ली के शाहीनबाग में पीएफआई और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दफ्तर में छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने आपत्तिजनक सामग्री और कई पेन ड्राइव समेत तमाम संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए हैं. एसटीएफ की टीम जब्त की गई सामग्री की गहराई से जांच कर रही है. एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि, जब्त सामग्री और पेन ड्राइव में देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां व पीएफआई के नेटवर्क से जुड़े लोगों का नाम-पता होने का अंदेशा है.

रऊफ से पूछताछ के बाद की गई छापेमारी

यूपी एसटीएफ की नोएडा टीम ने रविवार को दिल्ली के शाहीनबाग में अल्मा शिबली नोमानी रोड स्थित पीएफआई के ऑफिस जाकर छापेमारी की कार्रवाई की. यह छापेमारी केरल से पकड़े गए पीएफआई के सक्रिय सदस्य और पीएफआई की छात्र इकाई सीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव रऊफ शरीफ से पूछताछ के बाद की गई थी. रऊफ को एसटीएफ ने बीते दिनों केरल से पकड़ा था. वह हाथरस कांड के बाद सूबे में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा था. उसने बीते वर्ष बन्द हो चुके मलयाली अखबार के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन समेत 4 लोगों को हाथरस भेजा था लेकिन पुलिस ने मथुरा में सबको गिरफ्तार कर लिया था.

मस्कट भागने की कोशिश में था रऊफ

चारों के खिलाफ मथुरा के मान्ट थाना में एफआईआर भी दर्ज है. रऊफ वहां से भागकर केरल में छिपा था. चारों से पूछताछ में हिंसा की साजिश का खुलासा हुआ और केरल के रऊफ शरीफ का नाम आया था. मथुरा में पीएफआई के सदस्यों पर दर्ज मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था. रऊफ केरल से मस्कट भागने की कोशिश कर रहा था, तभी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. बाद में एसटीएफ उसे लखनऊ ले आई थी.

कुछ और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी

इस बीच मंगलवार को लखनऊ में बम धमाके और कुछ बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे पीएफआई के मिलेट्री कमांडर अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान को भी एसटीएफ ने दबोच लिया. एसटीएफ ने मथुरा कोर्ट से रऊफ की रिमांड लेकर पूछताछ की तो देश में तबाही मचाने और शांति भंग करने वाली कई साजिशों का खुलासा हुआ. रऊफ से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने पीएफआई के दिल्ली कार्यालय पर छापा मारा. एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है. जल्द पीएफआई व सीएफआई के कुछ और ठिकानों में छापेमारी के साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें.

लव जिहाद पर सीएम योगी का केरल सरकार पर वार,कहा- 'यहां की सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget