एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त किया गया

नोएडा प्राधिकरण अब जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। इस सिलसिले में सेक्टर 110 में बने अवैध बैंक्वेट हॉल को गिरा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नोएडा,  एजेंसी। शहर के सेक्टर-110 में करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने एक अवैध बैंक्वेट हॉल को सोमवार को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।  यह बैंक्वेट हाल नोएडा प्राधिकरण के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे की जमीन पर बना था। नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी एम पी सिंह ने बताया कि सेक्टर-110 में अवैध रूप से बने रामा बैंक्वेट को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह बैंक्वेट हॉल खसरा नंबर 353 की करीब 5,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। उक्त जमीन का नोएडा प्राधिकरण ने पूर्व में अधिग्रहण किया था। विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन बैंक्वेट हॉल के मालिक उसे हटा नहीं रहे थे। आज भारी पुलिस बल के साथ नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी वहां पहुंचे और अवैध रूप से बने इस बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि यह बैंक्वेट हॉल नोएडा प्राधिकरण के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे अंकुर चौधरी की जमीन पर बना हुआ था। उसने इस जमीन को रामा बैंक्वेट के मालिक को पट्टे पर दिया था। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि उक्त हॉल के पास ही बने पारस मैरिज होम नाम के एक अवैध ढांचे को भी 19 अगस्त को ध्वस्त किया गया था।  उन्होंने कहा कि जिस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, उसकी बाजार में करीब 50 करोड़ रुपए कीमत है। उल्लेखनीय है कि जिस सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे के जमीन पर यह बैंक्वेट बना है, उसके यहाँ पिछले साल आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी तथा उक्त छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget