एक्सप्लोरर

Coronavirus death अमेरिका में चौकाने वाला मामला, छह हफ्ते के नवजात की कोरोना से मौत

अमेरिका में कोरोना संक्रमण का असर तेजी से फैल रहा है। यहां 2 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं। चार हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

नई दिल्ली। कोराना वायरस का संक्रमण दुनिया भर में मानव जाति पर सबसे संकट बना हुआ है। इस महामारी के चलते अबतक विश्व में 40 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं आठ लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में हैं। इस बीच अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह हफ्ते के बच्चे की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में इस वायरस की वजह से होने वाली मौतों में यह सबसे कम उम्र है। इस खबर से उन तर्कों को झटका लगा है कि इस बीमारी से अधिकतर बुजुर्गों की ही मौत हो रही है। हालांकि इससे पहले यूपी के गोरखपुर में कोरोना से 25 साल के एक युवक की मौत हो गयी थी।

बच्चे की मौत की जानकारी अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत के गवर्नर ने दी। उन्होंने बताया कि यह कोरोना से हुई सबसे कम उम्र की मौतों में से एक है। गवर्नर नेड लामोंट ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि नवजात को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे बचाया नहीं जा सका।

जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि बीती रात हुए टेस्ट से इस संक्रमण की बात सामने आयी। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक है। हमारा मानना है कि कोविड-19 से हुई मौतों में से यह सबसे कम उम्र में होने वाली पहले मरीज की मौत है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका में ही सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत का मामला सामने आया था।

इलिनोइस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ के निदेशक डॉक्टर नगोजी एजाइक ने कहा था कि शिकागो में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बच्चे की मृत्यु हो गई है। इस बच्चे की उम्र एक साल से कम है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बच्चे की उम्र नौ महीने की थी। लेकिन बुधवार को जिस नवजात की मौत हुई है वह छह हफ्ते का था।

चार हजार से ज्यादा मौतें

अमेरिका में भी कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। एजेंसी के अनुसार, वहां एक ही दिन में 884 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक कोरोना के 213,372 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें 4,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और वहां 83,948 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें 1,941 लोगों की मौत हो चुकी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget