एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: गाजीपुर से मुजफ्फरनगर ब्रउन शुगर सप्लाई करने पहुंचे थे चार तस्कर, पुलिस ने पकड़ा

UP News: मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया. चारों नशे के तस्कर गाजीपुर से मुजफ्फरनगर में नशे की खेप सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे.

Muzaffarnagar Police Smugglers: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद पुलिस ने बुधवार 21 सितंबर की देर शाम चेकिंग के दौरान चार नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए का नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) भी बरामद किया. जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए चारों नशे के तस्कर गाजीपुर (Ghazipur) से मुजफ्फरनगर में नशे की खेप सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे. जिनको पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया.

15 लाख बताई जा रही इसकी कीमत

पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है. बुधवार देर शाम पुलिस ने दधेडूकला रजवाहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया था. उसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्ति अमित यादव, अमर सिंह, कन्हैया कुमार और गांगुली यादव निवासी जिला गाजीपुर से पुलिस ने पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली. तलाशी में उनके पास से नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद हुआ. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

आला अधिकारियों की मानें तो गिरफ्त में आए नशे के सौदागरों से जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गाजीपुर जनपद के निवासी हैं. किसी व्यक्ति के कहने पर वह नशे की ये खेप मुजफ्फरनगर जनपद में सप्लाई करने के लिए आए थे जिन्हें पुलिस ने वक्त रहते गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने ये जानकारी दी

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि 21 सितंबर बुधवार शाम एसएससी साहब के आदेश पर चरथावल थाना पुलिस ने दधेडूकला रजवाहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया था. इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्ति जब पुलिस को आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली. पुलिस को उनके पास से कुछ नशीला पदार्थ मिला. जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम बताया जो किसी व्यक्ति के कहने पर यहां इस नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आए थे. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हे जेल भेज कर अग्रिम कार्रवाई कर रहा है.

UP Politics: दिग्गजों को भी धूल चटाते हैं फूलपुर के वोटर, लोहिया, कांशीराम समेत इनको मिली मात तो कईयों ने लहराया परचम

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद HC का फैसला सुरक्षित, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget