एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में STF और पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रवि दौराला एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं.

यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर रवि दौराला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर सवा लाख रुपये का इनाम था, पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी. 

मेरठ के दौराला का रहने वाला बदमाश रवि बिश्नोई गैंग के शूटर सन्नी काकरान का बेहद करीबी साथी माना जाता है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नई मंडी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. जिसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुए रोकने की कोशिश की लेकिन उसने फायरिंग कर दी. 

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि को गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया गया. उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. ये मुठभेड़ कोतवाली नई मंडी क्षेत्र की बागोवाली चौकी के पास हुई.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि रवि ने 18 अप्रैल 2025 को अपने साथी अरविंद के साथ नई मंडी में 11 लाख रुपये की लूट की थी. इसी मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था. इसके अलावा 26 फरवरी 2025 को उसने दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक व्यापारी को गोली मारकर 4.50 लाख रुपये की लूट की थी. जिस पर दिल्ली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था.

पेशेवर अपराधी रहा है रवि दौराला

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रवि दौराला एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है. अधिकारियों का कहना है कि रवि से पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई और सन्नी काकरान गैंग से जुड़े कई और अहम राज सामने आने की संभावना है.

इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी. उन्होंने एसटीएफ मेरठ और नई मंडी की टीम की भी सराहना की और कहा कि हम काफी समय से इसे ट्रैक कर रहे थे. ये बदमाश लॉरेंस बिश्नोई का शूटर है. इसका एक साथी फ़रार चल रहा है उसकी तलाश भी की जा रही है. 

उत्तर प्रदेश में ई-बस खरीद में ‘मेड इन यूपी’ को दी जाए प्राथमिकता, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget