एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में मानवता शर्मसार, 80 वर्षीय दादी के साथ पोते ने की रेप की कोशिश

Muzaffarnagar News: बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली सो रही थी. बेटा अपने परिवार के साथ भट्टे पर मजदूरी करने गया था. इसी दौरान आरोपी पोते ने वृद्ध महिला के साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की.

UP News: मुजफ्फरनगर में कलयुगी पोते ने रिश्तों की मर्यादाओं का कत्ल करते हुए अपनी 80 वर्षीय दादी के साथ रेप का प्रयास किया. मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव का है, यहां वृद्धा ने अपने पोते सूरज पर ये संगीन आरोप लगाए हैं. वहीँ इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी का पिता माफी मांगते हुए दिख रहा है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच श्रुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक ये घटना 2 जून की रात की है, जब पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली सो रही थी. पीड़िता का बेटा अपने परिवार के साथ पास के गांव में भट्टे पर मजदूरी करता है. इसी दौरान आरोपी पोते सूरज ने मौके का फायदा उठाकर वृद्ध महिला के साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाया.

पीड़ित वृद्धा ने बताया कि वह मेरे पास आकर लेट गया और गलत हरकत करने लगा. मैंने शोर मचाया  मेरी बहू ने देखा और उसे रोका, उसने मेरा नाड़ा तोड़ दिया और मुंह दबा लिया. बहुत गलत किया, ऐसा नहीं करना चाहिए था.

पुलिस ने शुरू में नहीं दिखाई गंभीरता

अगले दिन पीड़िता के बेटे ने परासौली चौकी पर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी पोते सूरज को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. पीड़िता के बेटे ने कहा कि सूरज ने मेरी मां के साथ जबरदस्ती की, उनका नाड़ा तोड़ा और शरीर पर खरोंचें भी आईं. हमने 2 तारीख को थाने में शिकायत की थी  लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया. हम चाहते हैं कि उसे सजा मिले.

इसके बाद पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की. सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली कि 80 वर्षीय महिला के साथ उनके पोते ने गलत कार्य करने का प्रयास किया है. हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से बात की है. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इंसाफ दिलाने का प्रयास करेंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वहीँ उधर इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परासौली चौकी पर आरोपी सूरज के पिता धीरज पीड़िता के सामने पैर पड़कर माफी मांग रहा है. जिसको लेकर स्थानीय लोग कलयुगी पोते की करतूत पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget