एक्सप्लोरर

मुस्लिम श्रद्धालुओं को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल न हो पाने का मलाल

भगवान राम में आस्था रखने वाले मुस्लिम श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह है. लेकिन अयोध्या में भूमि पूजन में शामिल न हो पाने से वे निराश हैं. हालांकि वे मानते हैं कि कोरोना काल बीतने के बाद वे राम मंदिर के निर्माण के लिये कारसेवा में शामिल होने जरूर जाएंगे.

अयोध्या: भगवान राम को 'इमाम ए हिन्द' मानने वाले कुछ मुस्लिम श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से उनके मन की मुराद पूरी न हो सकी और उन्हें यह पूरा आयोजन अपने घर पर टेलीविजन पर देखना पड़ा.

इनमें से अधिकतर का कहना है कि जैसे ही कोविड महामारी समाप्त होगी, वे अयोध्या जाएंगे और भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 'कारसेवा' करेंगे.

मुस्लिमों की संस्था ‘सुन्नी सोशल फोरम’ के अध्यक्ष राजा रईस ने एजेंसी से बुधवार को कहा, ' हम कारसेवक हैं और भगवान राम को 'इमाम ए हिन्द' मानते हैं. आज हम लोगों के लिए खुशियां मनाने का दिन है, इसलिए हम ढोल और हारमोनियम बजाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है, श्रीराम हमारे पैगम्बर है और यह सच है कि हमारे पुरखे हिन्दू थे. इसीलिए देश के मुसलमान काफी प्रसन्न हैं.'

मुस्लिम समाज दोष मुक्त हो गया

रईस ने कहा, 'जैसे ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना सुनिश्चित हो गया, दुनियाभर का मुस्लिम समाज 'दोषमुक्त' हो गया. हमारे संगठन के लोगों ने भूमिपूजन के आयोजन को टीवी पर सीधे प्रसारण के जरिए देखा, इसके अलावा हम लोगों ने दीये भी जलाए.'

राम मंदिर आंदोलन को हिंदू-मुसलमानों के बीच संघर्ष बताने वालों पर करारा प्रहार करते हुए लखनऊ के सन्नी अब्बास ने कहा, 'भूमिपूजन उन लोगों के गाल पर करारा तमाचा है जो राम मंदिर आंदोलन को हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाते थे. अधिकतर मुसलमानों का मानना है कि राम मंदिर हिन्दुओं की भावना का प्रतीक है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए. अब राम मंदिर दोनों समुदायों के बीच भाईचारे की एक मिसाल बनेगा.'

दोहरी ईद की खुशी

बरेली के जमीर रजा का मानना है कि पांच अगस्त का यह शुभ दिन काफी प्रयासों के बाद आया है.उन्होंने कहा, 'काफी प्रयासों के बाद आज यह दिन आया है. मेरा मानना है कि यह हम लोगों के लिए दोहरी ईद की खुशी है.'

कानपुर की शन्नो खान का कहना है, 'जब कोविड-19 महामारी समाप्त हो जाएगी और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तब मैं अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ वहां जाऊंगी और कारसेवा में भागीदारी करूंगी.'

ये भी पढ़ें.

भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपने आवास पर की आतिशबाजी, मनाया दीपोत्सव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget