एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां से मारपीट, युवती ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

Mahoba Crime News: बुंदेलखंड के महोबा में दबंगों की छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. होली के दिन जबरन घर में घुस आए थे दबंग. विरोध करने पर मां को बेरहमी से पीटा.

Mahoba Crime News: बुंदेलखंड के महोबा में दबंगों की छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वहीं बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मां के साथ भी मारपीट की और नाक काट दी. ये घटना होली के दिन की है जब दबंग जबरन युवती को रंग लगाने के लिए घर में घुस आए. मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की. मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीनों आरोपी फरार हैं.

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

ये घटना महोबा जनपद में कुलपहाड़ कोतवाली के गोविंदनगर इलाके की है. जहां पर मोहल्ले में ही रहने वाले तीन दबंग युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे. हद तो तब हो गई जब तीनों दबंग युवती के घर में घुसकर रंग लगाने लगे और छेड़खानी करने लगे. युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. मां ने जब बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने बेटी के सामने ही मां के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी. इस घटना से सदमे में आई युवती ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की. 

शादी का दबाव बना रहा था युवक

इस घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले एक सप्ताह से उसे लगातार परेशान कर रहे थे. इनमें से एक युवक जबरन उससे शादी का दबाव भी बना रहा था जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई और मां को भी पीटा गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस को तीन लोगों द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मुकदमा लिखा गया था. उसी में दोबारा पीड़िता से छेड़खानी करने की बात सामने आई है जिसके आधार पर मुकदमें में धाराएं बढ़ाई जा रही है. आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं. 

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election: बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- 'कश्मीर फाइल्स' की तर्ज पर बने...

UP MLC Election: सुल्तानपुर और अमेठी जिले से MLC पदों के लिए चार लोगों ने भरा पर्चा, सपा प्रत्याशी ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget