एक्सप्लोरर

Moradabad Murder: मुरादाबाद पुलिस ने युवती की हत्या का किया खुलासा, प्रेमी और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Moradabad Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की गला दबा कर हत्त्या कर दी और शव को जंगल मे फेंक कर उसे तेज़ाब से जला दिया ताकि पहचान न हो सके. पुलिस ने इस कातिल प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. घटना मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके की है. 

मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली इलाके के रहने वाली युवती कमलेश को शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को रामपुर जिले के बिचपुरी गांव के जंगल में ले जाकर फेंक दिया. पहचान छिपाने को शव के ऊपर तेजाब डाल दिया. कमलेश का राम सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था, राम सिंह शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे इस वजह से वह कमलेश से शादी नहीं करना चाहता था लेकिन कमलेश उस पर शादी का दबाव बना रही थी इसलिए उसने कमलेश की हत्या कर दी.

आरोपियों कबूला अपना जुर्म
पुलिस के मुताबिक 3 साल से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग था. राम सिंह ने कमलेश को मिलने के लिए अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया और फिर वहां उसकी अपने दोस्त के साथ मिल कर तकिये से मुंह दबा कर हत्त्या कर दी और पहले शव को कमरे में टांगने की योजना बनाई लेकिन बाद में शव को राम सिंह और उसका दोस्त जयवीर मोटर साइकिल पर रख कर रामपुर जनपद के जंगलों में ले गए और वहां शव पर तेजाब डाल कर उसे जला दिया ताकि शव की पहचान न हो सके. पुलिस ने कमलेश की माँ की शिकायत पर राम सिंह और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस तरह कमलेश की हत्या की गुत्थी सुलझ गयी. 

मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि कमलेश कमलेश के गायब हो जाने के बाद उसकी मां ने गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस टीमों ने जांच की तो राम सिंह के साथ युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली जब राम सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी घटना का खुलासा हो गया. राम सिंह और उनके दोस्त जयवीर को कमलेश की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Session 2024: महिला अपराधों में सपा के लोग ही शामिल- मानसून सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी ने बोला हमला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget