एक्सप्लोरर

वाह मोदी जी वाह...तिहरा शतक...विजयी हैं आप... विजयी है भारत

मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भाजपा ने साल 2014 से भी बेहतर करते हुए 300 के आंकडे़ को पार कर लिया है। साथ ही यूपी में महागठबंधन के प्रयोग को भी फेल कर दिया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे की तारीख 2019, 23 मई हमेशा याद रखी जायेगी। मोदी की सुनामी ने सियासत के सारे समीकरणों को बौना साबित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 के मुकाबले अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा ने 352 सीटों पर अजेय बढ़त बना ली। यही नहीं हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए पार्टी अपने दम पर इस बार मिशन 300 प्लस भी पूरा किया। यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान तक भगवा लहराता नजर आया।

मोदी को रोकने के लिए विपक्ष एकजुट हुआ लेकिन मोदी लहर ने सभी को निष्प्रभावी बना दिया। उत्तर प्रदेश में जातिगत समीकरण के गुणा भाग में सपा-बसपा और रालोद ने गठबंधन किया और भाजपा को चुनौती दी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुये जातीय राजनीति के जाल को काट दिया और यूपी में दमदार प्रदर्शन किया। 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 62 सीटों पर अपनी जीत तय कर दी, दूसरी तरफ गठबंधन 16 सीटें ही अपने खाते में कर पाया। पिछली बार दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार सिर्फ रायबरेली ही बचा पाई। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में मात दी।गठबंधन को लेकर राजनीतिक पंडितों ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा को बड़ा नुकसान होगा लेकिन पार्टी ने सभी आंकड़ों को झुठला दिया।

वाह मोदी जी वाह...तिहरा शतक...विजयी हैं आप... विजयी है भारत

तकरीबन यहीं स्थिति उत्तराखंड की रही। पहाड़ों पर चटक केसरियां रंग दिख रहा था। भाजपा ने यहां एकतरफा पांच लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। विपक्ष की कोई रणनीति काम न आई। यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में रही, सभी चार सीटें भाजपा के खाते में गईं।

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर मोदी का जादू इस कदर चला कि विपक्ष धराशाई हो गया। सभी सीटें भाजपा की झोली में आईं। कांग्रेस और आप के दावे खोखले साबित हुये।

वाह मोदी जी वाह...तिहरा शतक...विजयी हैं आप... विजयी है भारत

राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने पहले विधानसभा के चुनाव हुये थे, इन चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। उम्मीद की जा रही थी कि इन राज्यों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन भाजपा ने यहां पर भी अपना विजय अभियान जारी रखा। राजस्थान में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुये सभी 25 सीटें अपने नाम कीं। मध्य प्रदेश की 29 सीट में से 28, छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत की कहानी लिखी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अखिलेश यादव को जवाब थोड़े देते रहेंगे...', राम मंदिर के चढ़ावे वाले आरोपों पर बोले पंकज चौधरी
'अखिलेश यादव को जवाब थोड़े देते रहेंगे...', राम मंदिर के चढ़ावे वाले आरोपों पर बोले पंकज चौधरी
UP News: जुगनू, गौरैया और मैना के गायब होने पर CM योगी की चिंता, बोले- 'प्रकृति का संतुलन बचाना जरूरी'
जुगनू, गौरैया और मैना के गायब होने पर CM योगी की चिंता, बोले- 'प्रकृति का संतुलन बचाना जरूरी'

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
Israel Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
Embed widget