एक्सप्लोरर

उन्नाव: 15 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

उन्नाव के बेथर गांव की किशोरी पिछले 15 दिनों से लापता है. पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा सकी है. परिजनों ने अब एसपी से गुहार लगाई है.

उन्नाव. प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति महिला हेल्पलाइन उन्नाव में बेअसर है. अचलगंज थाना इलाके में 15 दिन से लापता किशोरी का अब तक पता नहीं लग सका है. परिजन थाने से लेकर कप्तान की चौखट तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. परिजनों का कहना है बेटी 15 दिन से लापता है. पुलिस कोई खोजबीन नहीं कर रही है. गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जब थाने जाते है तो थाना प्रभारी आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं.

बेथर गांव में बीते 15 दिन पहले अवधेश सिंह की बेटी लवी सिंह शाम चार बजे मार्केट के लिए गई थी. तभी से वो वापस नहीं लौटी है. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. अचलगंज पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली, लेकिन कोई खोजबीन नहीं की. 15 दिन बीत जाने के बाद परिवार उन्नाव पुलिस ऑफिस पहुचा और एसपी आनंद कुलकर्णी से गुहार लगायी. 

नाबालिग की मां ने बताया कि एसपी को एप्लिकेशन दी है. उन्होंने थाना अचलगंज से बात की है. हम बहुत परेशान हैं. थाने पर फोन करते है, बात होती है. वहां बताया जाता है कि यहां काम बहुत है हम आपकी मदद नहीं कर पा रहे कल देखेंगे.

क्या बोले एसपी?
वहीं, इस मामले में एएसपी उन्नाव शशि शेखर सिंह ने बताया कि 16 जून से एक नाबालिग बेथर से गायब हो गई है. इस संबंध में एफआईआर पंजीकृत कर लिया गया है. कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले में लड़की को बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा जाएगा और पूरी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Unlock: 5 जुलाई से यूपी में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और जिम, योगी सरकार ने लिया फैसला

मुकुल गोयल ने संभाला यूपी के DGP का कार्यभार, कहा- कानून व्यवस्था को बनाए रखना गंभीर चुनौती

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget