एक्सप्लोरर

मेरठ बिल्डिंग हादसा: एक साथ उठे 10 जनाजे तो रो पड़ा शहर, हर आंख नम थी, दिल भी रो रहा था

मेरठ की जाकिर कॉलोनी से जब 10 लोगों के जनाजे लेकर लोग निकले तो हजारों लोगों का हुजूम था. सड़कें खामोश थी लेकिन इस खामोशी के पीछे एक ऐसा दर्द था जो हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा था.

Meerut Building Collapse: आंखों से आंसू समंदर बनकर बह रहे थे..कुछ सूख चुके थे और कुछ ठहर चुके थे. दिल में अपनों को खोने का गम और हर आंख नम थी. एक साथ जब 10 जनाजे उठे तो मानों कलेजा फटने को तैयार था. हजारों लोगों का हुजूम था और हर चेहरे पर तकलीफ थी और दिल भी रो रहा था. हम बात मेरठ मकान हादसे में मरे 10 लोगों की बात कर रहे हैं. इस घटना ने मानो पूरे मेरठ को बड़ा सदमा दे दिया.

मेरठ की जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान के भरभराकर गिरने का मंजर जितना खौफनाक था उससे कहीं ज्यादा मंजर 10 जनाजों के एक साथ उठने का था. महिलाओं के रोने और बिलखने की चीखे हर किसी को परेशान कर रही थी. ये चींखे भावुक ही नहीं, रोने के लिए मजबूर करने वाली थी. वक्त ने कुछ जख्म ही ऐसा दिया है. नफीसा उर्फ नफ्फो बीबी के परिवार को यूं किसी की नजर लग जाएगी किसी ने नहीं सोचा था. 10 जनाजे एक साथ निकले तो लोगों के होठ सिल गए थे. माहौल ऐसा था कि हर किसी को झंकझोर रहा था. कुछ अपने आंसू रोक पा रहे थे लेकिन वो भी दिल से रो रहे थे.

हजारों की भीड़ खामोश 
मेरठ की जाकिर कॉलोनी से जब 10 लोगों के जनाजे लेकर लोग निकले तो हजारों लोगों का हुजूम था. गलियों में भीड़ का समंदर था. सड़कें खामोश थी लेकिन इस खामोशी के पीछे एक ऐसा दर्द था जो हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा था. सड़कों के साथ साथ हर घर की छत पर हुजूम था और महिलाओं के आंसू नहीं थम रहे थे. ये ऐसा मंजर था जो खुदा कभी फिर किसी को ना दिखाए. रास्ते जाम थे, नाम आंखों और खामोशी से कदम आगे बढ़ रहे थे. 

मेरठ की जाकिर कॉलोनी में  नफीसा उर्फ नफ्फो बीबी सहित उनके परिवार के 10 लोग इस दुनिया को अलविदा कहकर बहुत दूर चले गए, वो इतनी दूर चले गए कि जहां से कोई लौटकर नहीं आता. इस हादसे के बाद जाकिर कॉलोनी, हापुड रोड और इसके आसपास के बाजार दुख की इस घड़ी में बंद रहे. लोगों के चेहरे झुके हुए थे क्योंकि हर किसी की आंख से दर्द पानी बनकर बाहर निकल रहा था. हर गली में हजारों की भीड़ थी और ये भीड़ बढ़ती जा रही थी. 

UP News: सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज, सितंबर महीने में दूसरा काशी दौरा

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेरठ मकान हादसे ने पूरे मेरठ को झंकझोर कर रख दिया. जनाजे में शामिल लोगों की तादात इतनी थी कि हापुड रोड पर हंडिया वाला कब्रिस्तान छोटा पड़ गया. हजारों लोग कब्रिस्तान के अंदर थे और हजारों ही लोग कब्रिस्तान के बाहर. परिवार के जिन लोगों ने अपनों को खोया वो ऐसे रो रहे थे कि उनका दर्द देखकर और आंखों से भी आंसू बहने लगे. मकान हादसे में मारे गए 10 लोगों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिसबल तैनात किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget