एक्सप्लोरर

Mathura News: शराब पीकर पुलिस लाइन में करने लगे थे मारपीट, मथुरा SSP ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो पुलिस कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है. इन्हें 3 अक्टूबर को पुलिस लाइन में शराब के नशे में मारपीट करते और गाली-गलौज करते हुए पाया गया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (Mathura District) में पुलिस लाइन (Police Line) परिसर में शराब पीकर (Liquor) आपस में झगड़ा करने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित (Constables Suspended) कर दिया गया है. ये दोनों तीन दिन पहले सिपाही शराब के नशे में मारपीट करते हुए देखे गए थे. सिपाही को निलंबित करने की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी. 

मारपीट के दौरान एक दूसरे को कह रहे थे अपशब्द

दोनों के बीच मारपीट के दौरान दूसरे सिपाहियों ने बीचबचाव किया और उन्हें अलग कर दिया गया था  लेकिन वे एक-दूसरे को अपशब्द बोलते रहे जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की. उन्होंने क्षेत्राधाकिरी (लाइन) जांच की जिम्मेदारी दी. उन्होंने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को सौंपी जिन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' फिल्म विवाद पर मंत्री जेपीएस राठौर बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं, राहुल गांधी पर कसा तंज

3 अक्टूबर को हुई थी मारपीट

इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजीव कुमार भदौरिया और राजेश कुमार यादव के बीच 3 अक्टूबर को झगड़ा और मारपीट हुई थी और उस समय दोनों शराब के नशे में धुत थे. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गुंजन सिंह को इस मामले की जांच करने और फिर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे. सीओ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट एसएसपी अभिषेक यादव को सौंप दी थी जिसके बाद कार्रवाई की गई. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: रावण के 10 सिर को लेकर सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, 'आदिपुरुष' फिल्म विवाद को बताया गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget