एक्सप्लोरर

Mathura News: रामजन्म भूमि के कारसेवकों का पिंड दान करेगी हिन्दू महासभा, आत्मा की शांति के लिए रखा कार्यक्रम

UP News: मथुरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा 6 दिसंबर को राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों का यमुना किनारे विश्राम घाट पर 'पिंड दान' करेगा.

Mathura News: अयोध्या में राम मंदिर अब बनकर तैयार होने वाला है. 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. वहीं इससे पहले 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम किया जाएगा. मथुरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा के सदस्य मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यमुना किनारे विश्राम घाट पर उनका पिंडदान करेंगे. 

'जान गंवाने वाले कारसेवकों का होगा पिंडदान'
अखिल भारत हिन्दू महासभा (ABHM) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों का छह दिसंबर को मथुरा में यमुना किनारे विश्राम घाट पर 'पिंड दान' किया जाएगा. चौधरी ने अयोध्या में हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें पुलिस ने शहर की ओर मार्च कर रहे कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं.

'कारसेवकों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता'
उन्होंने एक प्रेसवार्ता में कहा, ''अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवकों ने जो बलिदान दिया है, उसे हम कभी भुला नहीं सकते. जब राम मंदिर निर्माण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद रामलला को वहां विराजमान किया जा रहा है, तब हमें उन्हें याद करना आवश्यक है.''

कारसेवकों ने न्यौछावर किए थे प्राण
अखिल भारत हिन्दू महासभा (ABHM) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने आगे कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए कारसेवा के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी कारसेवकों के पिंडदान किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 'पिंड दान' छह दिसंबर को मथुरा में यमुना के तट पर विश्राम घाट पर किया जाएगा. बाबरी मस्जिद का ढांचा छह दिसंबर, 1992 को ध्वस्त कर दिया गया था. 

मंदिर के पक्ष में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला
9 नवंबर साल 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आदेश दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था. जिसके बाद से मंदिर का निर्माण जोर-शोर के साथ शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें: Bijnor News: बिजनौर में पेड़ काटने को लेकर विवाद में चली गोली, युवक की हत्या, तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget