एक्सप्लोरर

Mant Assembly Seat: मथुरा की मांट विधानसभा सीट पर लगातार आठ बार से नहीं हारे ये दिग्गज नेता, जानिए कब कब जीते चुनाव

UP Elections: मथुरा जिले की पांच विधानसभाओं में से एक मांट विधानसभा सीट से श्याम सुंदर शर्मा विधायक हैं. वे 1989 से अबतक लगातार आठ बार चुनाव जीत चुके हैं.

UP Assembly Election 2022: मथुरा जिले की पांच विधानसभाओं में से एक मांट विधानसभा सीट से श्याम सुंदर शर्मा विधायक हैं. वे 2017 में बीएसपी के टिकट पर लड़े थे. कहा जाता है कि वे 1989 से अबतक लगातार आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. साथ ही कहा जाता है कि पूरे प्रदेश में लहर चाहे जिस भी पार्टी की हो लेकिन श्याम सुंदर शर्मा ही विधायक बनते हैं.

मथुरा के राजनीतिक चाणक्य कहलाए जाने वाले विधायक पंडित श्याम सुंदर के सामने बड़े बड़े दाव बीजेपी, सपा, रालोद और कांग्रेस ने लगा दिए, लेकिन कोई भी उन्हें हरा नहीं पाई. मांट विधानसभा में जाट वोटर बड़ी तादाद में हैं लेकिन वे ब्राह्मण होने के बाद भी करीब चार दशक से इस विधानसभा पर राज कर रहे हैं. जनता का विश्वास ही उनकी जीत मानी जाती है. कहा जाता है कि सभी छोटी बड़ी जाति को वे एक समानता से देखते हैं और उनका दुख दर्द समझते हैं, यही उनकी जीत का मंत्र माना जाता है.

विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कही ये बात

8 बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा, 'प्रथम दृष्टया किसी भी पॉलिटिकल व्यक्ति को जनता जनार्दन के लिए इजीली अप्रोचेबल होना चाहिए और प्रत्येक क्षमता उसके अंदर होनी चाहिए. ममता के भाव होने चाहिए, प्रेम और स्नेह की ज्योति जलानी चाहिए. व्यक्ति को ईमानदार भी होना चाहिए. अगर इन चीजों का एहसास कोई भी पॉलिटिकल व्यक्ति जनता को करा देगा तो वह जीवन में सफल माना जाएगा. यह मेरी सोच है.'

जानिए कब-कब जीते चुनाव

मथुरा की मांट सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए श्याम सुंदर शर्मा भी सबसे अधिक बार विधायक चुने गए लोगों की लिस्ट में शामिल है. शर्मा पहली बार 1989 में चुने गए थे. उसके बाद से वो 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी विधायक चुने गए. वो बसपा में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस, अखिल भारतीय लोकतांत्रित कांग्रेस, आल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) और कांग्रेस में रह चुके हैं. श्याम सुंदर शर्मा ने 2017 के चुनाव में आरएलडी के योगेश चौधरी को 432 वोट के मामूली अंतर से हराया था. शर्मा को 65 हजार 862 और योगेश को 65 हजार 430 वोट मिले थे. 

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल, हरीश रावत ने लगाए संगठन पर मदद नहीं करने के आरोप, कहा- आलाकमान के नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं

Ghaziabad News: अब देश के लिए वर्ल्डकप खेलेगा किराने की दुकान चलाने वाले का बेटा, ये कहानी सुन आप इमोशनल हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा एक्शन, रुपये गिनने वाले इन कर्मचारियों की भी हुई छुट्टी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा एक्शन, रुपये गिनने वाले इन कर्मचारियों की भी हुई छुट्टी
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget