एक्सप्लोरर

संविधान के खिलाफ काम कर रही योगी सरकार, पुलिस बनी बाबा की सेवक: माता प्रसाद पाण्डेय का बड़ा आरोप

Unnao News:माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी के बयान को सामंती मानसिकता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी धमकी भरी भाषा का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने पुलिस पर भी तीखे आरोप लगाए.

समाजवादी पार्टी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है. उन्नाव में सपा नेता राजेश मिश्रा के घर पहुंचे पांडेय ने सीएम योगी के विवादित बयान ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ पर पलटवार करते हुए कहा कि यह तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानाशाही ढंग से काम कर रही है और प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है. पांडेय ने पुलिस को बाबा की सेवक बताते हुए कहा कि यह सरकार संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है.

माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी के बयान को सामंती मानसिकता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी धमकी भरी भाषा का कोई स्थान नहीं है. मुख्यमंत्री को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए, न कि ऐसी बयानबाजी करनी चाहिए. योगी सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन धरातल पर संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है.

पुलिस पर गंभीर आरोप

माता प्रसाद पांडेय ने बीजेपी सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं बचा. पुलिस जनसेवक नहीं  बल्कि बाबा की सेवक बन गई है. कभी किसी का घर गिरा दिया जाता है, कभी किसी को बिना कारण पकड़ लिया जाता है. गोलियों से न्याय देने की नीति अपनाई जा रही है, जो संविधान के खिलाफ है.

स्कूल विलय को बताया साजिश

माता प्रसाद पांडेय ने सरकार की 29,600 स्कूलों के विलय की नीति को शिक्षा विरोधी साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि यह स्कूलों का विलय नहीं, बल्कि उन्हें ध्वस्त करने की साजिश है. बच्चों को दूर-दूर स्कूल भेजना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी. यह शिक्षा को खत्म करने का सुनियोजित प्रयास है. पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं को गिनकर शिक्षकों की संख्या को पर्याप्त बता रही है, जो जनता के साथ छल है. उन्होंने कहा कि स्कूल विलय होने पर शिक्षकों की नई नियुक्तियां जरूरी होंगी, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है.

लोकतंत्र और संसद की परंपराएं तार-तार

सपा नेता ने बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को तार-तार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक ढंग से काम नहीं कर रही. संसद की परंपराएं और संवैधानिक मूल्य खतरे में हैं. यह तानाशाही रवैया प्रदेश और देश के लिए खतरनाकहै.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget