एक्सप्लोरर

कानपुर: शादी समारोह के दौरान घरों से जेवरात उड़ाने वाले गैंग का शातिर चोर दबोचा गया

कानपुर पुलिस ने शातिर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में आया अपराधी शादी समारोह के दौरान जेवरात चुराते थे।

कानपुर, एबीपी गंगा। शादी समारोह वाले घरों को अपना निशाना बनाने वाले शातिर अपराधी को कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आये अपराधी शकील ने लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर वहीद अहमद के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शकील की निशानदेही पर चोरी गये सोने चांदी के जेवरात व नकदी बरामद करने के साथ ही जिस ज्वेलर्स को बेचा था उसको भी पकड़ा गया।

लखनऊ के रहने वाले वहीद अहमद फतेपुर जनपद में पुलिस इन्स्पेक्टर के पद पर तैनात है। वहीद ने पांच नवम्बर को अपनी दो बेटियों की शादी करने के लिए मैरिज लान परिवार समेत देखरेख कर रहे थे। उसी दौरान अपराधी शकील ने सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए घर में मौजूद सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी चोरी कर फरार हो गया था। वाहीद ने लखनऊ के मलिहाबाद थाने में चोरी की रपट दर्ज कराइ थी।

कानपुर की अनवरगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर टाटमिल चौराहे के पास शकील को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। अपने को घिरा देख शकील ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर शकील के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया। पुलिस की पूछताछ में शकील ने इंसपेक्टर के घर व कई अन्य घरों में चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। शकील ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ बादशाही नाका के ज्वेलर्स विजय कुमार को जेवरात बेचे थे। पुलिस ने ज्वेलर्स विजय, शकील की पत्नी शबीना व उसके बेटे शिब्बू को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक शकील किदवई नगर थाना क्षेत्र का गैंगस्टर है व इसपर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनवरगंज थाना क्षेत्र में किसी जगह पर चोरी का माल ठिकाने लगाने आया है। पुलिस ने स्वाट टीम के साथ घेराबंदी करी तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शकील के पैर में गोली मारकर उसको व उसके बेटे शेखू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में शकील ने इसंपेक्टर के घर व कई अन्य के घरों में चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने शकील व ज्वेलर्स के पास से सोने-चांदी के जेवरात व दस लाख रुपये बरामद किया।

पुलिस इंसपेक्टर ने सामान बरामदगी होने पर अनवरगंज पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि बेटियों की शादी के लिए सामान जोड़ा था, लेकिन सब चोरी हो गया था। कानपुर पुलिस ने सामान बरामद किया है जिससे काफी खुशी हो रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget