एक्सप्लोरर

पुलिस हिरासत में शख्स की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यूपी के संत कबीर नगर जिले में एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Sant Kabir Nagar Man dies in Police Custody: संत कबीर नगर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव बखरी गांव निवासी बहराइची प्रसाद को उसके बेटे अशोक कुमार द्वारा गांव की ही एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में चार दिन पहले हिरासत में लिया गया था.

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती 
बहराइची के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लड़की का पता जानने के लिए उसे पूरी तरह मारा-पीटा और तीन दिन तक हवालात में बंद रखा. हालत खराब होने पर मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई. 

पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप 
सूत्रों के मुताबिक बहराइची की मौत के बाद उसके परिजनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

थानाध्यक्ष के किया गया निलंबित
संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी और उसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस मामले में बखिरा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है. 

पहले भी सामने आ चुकी है पुलिस की लारवाही 
उत्तर प्रदेश में पुलिस की लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है. इसी साल मई के महीने में उन्नाव जिले में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने पर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई थी. मामले में दो सिपाहियों और एक होमगार्ड समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें:

विधायकों की फर्जी मुहर के सहारे बनाते थे आधार कार्ड, शातिर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे पति-पत्नी का बेरहमी से कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget