एक्सप्लोरर

महोबा: कमालपुरा डैम में दोस्तों की मस्ती बनी मातम, नदी में पलटी नाव, एक युवक लापता

Mahoba News In Hindi: घटना के 10 घंटे बीतने के बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं लग सका है. गोताखोरों के द्वारा लगातार युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

महोबा जनपद के कुलपहाड़ कमालपुरा बांध में नहाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. लोहे की नाव पर सवार होकर सैर सपाटा करना उस वक्त भारी पड़ गया जब संतुलन बिगड़ने से नाव पानी में डूब गई. इस हादसे में दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उनका तीसरा साथी गहराई में समा गया. 

घटना के 10 घंटे बीतने के बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं लग सका है. गोताखोरों के द्वारा लगातार युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कमालपुरा बांध की है. 

नदी में नहाने पहुंचे थे तीनों दोस्त

महोबा के लाड़पुर निवासी नोएडा में साथ रहकर काम करने वाले तीन जिगरी दोस्त बंटी, आकाश और मोनू शुक्रवार (3 अप्रैल) की सुबह बांध में नहाने पहुंचे थे. मस्ती के मूड में तीनों ने किनारे खड़ी एक मछुआरे की लोहे की नाव उठा ली और गहरे पानी की सैर पर निकल पड़े. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. जैसे ही नाव बांध के बीचों-बीच पहुंची, संतुलन बिगड़ने से उसमें पानी भरने लगा. 

नदी में पलटी नाव

नाव पर सवार युवक न तो नाव चलाना जानते थे और न ही उन्हें ठीक से तैरना आता था. देखते ही देखते नाव पलट गई और तीनों पानी में गिर गए. चश्मदीद दोस्तों ने बताया कि उन्होंने बंटी को बचाने की जी-तोड़ कोशिश की, लेकिन खुद डूबने के डर और बंटी को तैरना न आने की वजह से वह आंखों के सामने ही ओझल हो गया. आकाश और मोनू किसी तरह जान बचाकर किनारे आए और चीख-पुकार मचाई.

विधवा मां का इकलौता सहारा था युवक

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. 25 वर्षीय बंटी अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था. बंटी की मां प्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि 25 साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी और अब बुढ़ापे की लाठी भी टूट गई. 

मौके पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम

बंटी का एक 6 साल का मासूम बेटा है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से पिछले 10 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक बंटी का कोई पता नहीं चला है. प्रशासन बंटी की तलाश में जुटा हुआ है. 

बचपन की दोस्ती का ऐसा खौफनाक अंत देखकर पूरे लाड़पुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई बंटी की सलामती की दुआ कर रहा है, हालांकि समय बीतने के साथ अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है.

ये भी पढ़ें: sazx

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget