एक्सप्लोरर

महोबा: रामराजा सरकार को बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रही थी मां, ट्रेन से कटकर हुई मौत

Mahoba News In Hindi: ऊषा सिंह इन दिनों अपनी 21 वर्षीय पुत्री सपना की शादी की तैयारियों में जुटी थीं. विवाह आगामी 28 अप्रैल को होना तय था. घर में उत्साह का माहौल था और शादी के कार्ड छपकर आ चुके थे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मां की ट्रेन से कटकर मौत.
  • घर की खुशियों के बीच मातम, परिवार में मचा कोहराम.
  • खराब रेलवे अंडरब्रिज के कारण हुआ दर्दनाक हादसा.

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बेटी के हाथ पीले होने से पहले ही मां  की अर्थी उठ गई. कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में शादी की तैयारियों के बीच अचानक मातम पसर गया. एक मां, जो अपनी लाडली की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड भगवान के चरणों में अर्पित करने जा रही थी, मगर ट्रेन की चपेट में आकर काल के गाल में समा गई.

इस दुर्घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी, किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिस घर में खुशियों के गीत बज रहे थे, वहां अब मातम पसर चुका है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है.

बेटी की शादी में जुटीं थीं ऊषा सिंह  

जानकारी के मुताबिक, मकरबई गांव की निवासी 42 वर्षीय ऊषा सिंह पत्नी धीरेंद्र सिंह, इन दिनों अपनी 21 वर्षीय पुत्री सपना की शादी की तैयारियों में जुटी थीं. सपना का विवाह आगामी 28 अप्रैल को होना तय था. घर में उत्साह का माहौल था और शादी के कार्ड छपकर आ चुके थे. हिंदू परंपरा के अनुसार शुभ कार्य का पहला निमंत्रण भगवान को दिया जाता है.

बेटे के साथ कार्ड चढ़ाने जा रहीं थीं

इसी आस्था के साथ ऊषा सिंह अपने 15 वर्षीय छोटे पुत्र नागेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित रामराजा सरकार के दरबार में पहला कार्ड चढ़ाने के लिए निकली थीं. हादसे की मुख्य वजह गांव के रेलवे अंडरब्रिज की बदहाली बनी है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मकरबई गांव का रेलवे अंडरब्रिज बेहद खराब स्थिति में है. वहां से ट्रकों की भारी आवाजाही और ऊबड़ खाबड़ रास्ता केकारण बाइक पर दो लोगों का निकलना असंभव था. इसी कारण ऊषा सिंह ने अपने पुत्र नागेंद्र से बाइक अकेले निकालने को कहा और खुद पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी ओर जाने लगीं.

दुर्भाग्यवश जैसे ही वह ट्रैक पार कर रही थीं, तभी वहां से तेज रफ्तार झांसी-बांदा मेमू ट्रेन गुजरी. ट्रेन की चपेट में आने से ऊषा सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका के देवर पिंटू सिंह और ग्रामीण सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि गांव के खराब रास्तों और अंडरब्रिज की दुर्दशा के कारण आए दिन हादसे होते हैं. मृतका अपने पीछे दो पुत्र 18 वर्षीय मानवेंद्र और 15 वर्षीय नागेंद्र सहित पुत्री सपना को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
अखिलेश पर वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget