एक्सप्लोरर

महराजगंज: ई-चौपाल में शर्मनाक हरकत, गूगल मीट पर चला अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस

Maharajganj News: 7 अगस्त को कलक्ट्रेट के एनआईसी में गूगल मीट के जरिए आयोजित इस जन सुनवाई के दौरान एक शरारती तत्व ने लिंक के माध्यम से अश्लील वीडियो चलाकर माहौल खराब कर दिया.

यूपी के महराजगंज में बेसिक शिक्षा विभाग की समस्याओं पर चर्चा और समाधान के लिए आयोजित ई-चौपाल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. बीती 7 अगस्त को कलक्ट्रेट के एनआईसी में गूगल मीट के जरिए आयोजित इस जन सुनवाई के दौरान एक शरारती तत्व ने लिंक के माध्यम से अश्लील वीडियो चलाकर माहौल खराब कर दिया. इस दौरान डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग ऑनलाइन जुड़े थे, जिससे स्थिति असहज हो गई.

पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर साइबर टीम को जांच सौंपी है, जो आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.

क्या हुआ था मीटिंग में ?

दरअसल ई-चौपाल का आयोजन बेसिक शिक्षा की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा के लिए किया गया था. इस दौरान जाशन जेआर नाम के अज्ञात व्यक्ति ने लिंक के जरिए जुड़कर अश्लील वीडियो चलाया, जबकि अर्जुन नाम का दूसरा शख्स अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. इस घटना से डीएम समेत मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया. बीईओ फरेंदा ने बीएसए के आदेश पर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत जाशन जेआर और अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस की कार्रवाई शुरू

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रॉय ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. साइबर टीम आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है. जल्द ही इनकी पहचान हो जाएगी, और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. एएसपी सिद्धार्थ ने भी पुष्टि की कि विवेचना शुरू हो गई है, और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

सामाजिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

यह घटना ऑनलाइन बैठकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है. बेसिक शिक्षा विभाग ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में सख्त इंतजाम करने की बात कही है. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है, और उन्होंने प्रशासन से साइबर अपराध पर नियंत्रण की मांग की है. डीएम ने भी इसकी गंभीरता को स्वीकार करते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं.

उधर ये घटना जिले और आस्पासमे चर्चा का विषय बनी हुई है. हरकोई इस बात को लेकर चिंतित है कि आजकल ज्यादातर मीटिंग ऑनलाइन होती हैं, अगर किसी और मीटिंग में ऐसी घटना दोबारा घट गयी तो क्या होगा ? फ़िलहाल इस तरह के सवाल हर किसी की जुबां पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget