एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी स्लीपिंग पॉड की सुविधा, जानें क्या होगा खास

महाकुंभ में आने वाले यात्रियों को रहने की सस्ती और अच्छी व्यवस्था की जरूरत है. सरकार और धार्मिक संतों ने इसके लिए कुंभ क्षेत्र में ऐसे बड़े-बड़े पंडाल लगाए हैं. ये एक दिलचस्प प्रयोग शुरू किया गया है.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में इस बार प्रदेश सरकार ने चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है. ऐसे में महाकुंभ में आने वाले यात्रियों को रहने की सस्ती और अच्छी व्यवस्था की जरूरत है. सरकार और धार्मिक संतों ने इसके लिए कुंभ क्षेत्र में ऐसे बड़े-बड़े पंडाल लगाए हैं. लेकिन हजारों की संख्या में जो लोग स्टेशन के आस पास कुछ घंटे बिताना चाहते हैं. उनका ख्याल करके स्लीपिंग पॉड नाम का ये एक दिलचस्प प्रयोग शुरू किया गया है. जिसमें यात्री एक घंटे या तीन घंटे के लिए भी कम बजट के कमरे लेकर आराम कर सकता है. 

होटल का नाम है स्लीपिंग पॉड. इस होटल में आने के बाद आपको कमरे के रूप में दिखाई देंगे एक के ऊपर एक रखे हुए ये बड़े-बड़े खूबसूरत डिब्बे जिन्हें कहते हैं स्लीपिंग पॉड. दरअसल, ये डिब्बे ही इस होटल के कमरे हैं. इन कमरों में वो सब कुछ है जो आपको किसी साधारण होटल में मिल सकता है. जी हां, वो सारी सुविधाएं जो आपकी एक सुखद नींद के लिए जरूरी हैं. 

क्या हैं सुविधाएं
इसमें एसी लगा हुआ है. साफ हवा के लिए वेंटीलेशन डक्ट है. ट्यूब लाइट की सामान्य रोशनी के साथ-साथ और नाइट लैंप के रूप में अलग-अलग रंग की लाइटें हैं. सजने के लिए शीशा लगा है, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है. सफेद रजाई और गद्दे तो खैर हैं ही. अब और क्या चाहिए आपको? बाथरूम चाहिए तो वो भी यहां कमरे के किराए में ही उपलब्ध है. 

Congress Protest: लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज, प्रभारी अविनाश पांडे नजरबंद, हिरासत में कई कार्यकर्ता

लेकिन अगर आप अपने साथी के साथ ही रुकना चाहें तो उसके लिए ऐसे डबल ऑक्यूपेंसी के बड़े स्लीपिंग पॉड भी हैं. और अगर आप पूरे परिवार के साथ हैं तो ये रहा फ़ैमिली पॉड जिसमें दो डबल ऑक्यूपेंसी वाले पॉड के साथ एक प्राइवेट बाथरूम भी है और ये स्पेस एक प्राइवेट प्रिमाईसेस की तरह एक दीवार से घिरा है. 

इस स्लीपिंग पॉड होटल की एक खासियत और है. यहां कपल्स के लिए अलग एरिया में स्लीपिंग पॉड है और सिंगल या डबल वुमन के लिए देखिए ये स्पेशल पिंक पॉड भी है. अब बात सुरक्षा की तो यहां हर ओर सीसीटीवी लगे हैं. ये स्लीपिंग पॉड होटल प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के सिविल लाइंस साइड में इतनी फ़्रंट लोकेशन पर है कि सुरक्षा का अहसास इसके लोकेशन के कारण भी बना रहता है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget