एक्सप्लोरर

Congress Protest: लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज, प्रभारी अविनाश पांडे नजरबंद, हिरासत में कई कार्यकर्ता

UP Congress Protest: यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को लखनऊ में उनके होटल में रोका गया है. उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस नेता ने सरकार पर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

UP Congress Protest: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज बुधवार को यूपी विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है, जिसके लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल शाम से ही लखनऊ में पहुंचना शुरू कर दिया है. कांग्रेस दफ्तर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए जुटने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की ओर पार्टी के बड़े नेताओं को रोका जा रहा है. कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे को उनके होटल में ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया है. 

यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को लखनऊ में उनके होटल में रोका गया है. उन्हें होटल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसे लेकर अविनाश पांडे ने नाराजगी जताई और कहा कि ये सरकार लोगों की आवाज दबाना चाहती है, हम जनता के मुद्दों को उठाना चाहते हैं. लेकिन हमें अपनी बात रखने नहीं दी जा रही है. 

अविनाश पांडे को किया नजरबंद
यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताया और कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वो इस तरह से माहौल अपने पक्ष में कर लेंगे तो ये ग़लत होगी. इसे लेकर जब कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम इन मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते आज हम जनता के मुद्दों की आवाज उठाने के लिए यहां संघर्ष कर रहे हैं और हम हर हाल में विधानसभा कूच करेंगे. 

इस बीच कांग्रेस पार्टी की पार्षद ममता चौधरी को चौक पुल पर पुलिस ने रोक कर हिरासत में ले लिया है. ममता चौधरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने पार्षद व उनके साथियों को हिरासत में लिया. कांग्रेस नेता दीपक सिंह को भी रोके जाने की खबर है, जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के घर के पास धरना देना शुरू कर दिया.

प्रशासन के किए सुरक्षा के इंतजाम

एक तरफ जहां कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है तो वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर की तरफ बढ़ रहे लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके घर और होटलों में ही रोका जा है. 

कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएं उसके लिए बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए है. ये बैरिकेड्स सामान्य बैरेकेड्स से ऊंचे हैं और इन पर ऊपर की ओर नुकीला लोहा लगाया है. पूरे इलाके में धारा 163 लागू की गई है. पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि विधानसभा का सत्र चल रहा है ऐसे में प्रदर्शन ने विशिष्ट सदस्यों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है और क़ानून व्यवस्था ख़राब हो सकती है. 

Sambhal Violence: गिरफ्तार की डर से हाईकोर्ट पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, FIR रद्द करने के लिए दी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget