एक्सप्लोरर

Lucknow Vande Bharat news: पीएम मोदी ने दी यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक का किया विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार

UP News: पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. वहीं पीएम ने कहा इस परियोजना से प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा.

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. 

पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है. इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है. वहीं कुल 1 लाख करोड़ से अधिक परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ.

10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया.

'परियोजना से प्रदेश के लोगों को मिलेगा लाभ'
देश में माल परिवहन की सुगमता के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई. 'विकसित भारत' के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार.' माना जा रहा है कि पीएम द्वारा यूपी के लिए रेलवे से संबंधित शुरू की गईं इन परियोजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से इन स्थानों पर यात्री अब और अधिक सुविधा के साथ अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे.

1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजना का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है. इसमें भी 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या के साथ ही इनके रूट का भी विस्तार कर रही है. इसी क्रम में  गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज तक जाएगी. 

पीएम मोदी ने कुंभ और अयोध्या का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा इस बार तो कुंभ का मेला होने वाला है तो इसका और भी महत्व बढ़ जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी ने अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेनों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विरासत भी और विकास भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए आस्था से जुड़े हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है. आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट, जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेनें चल रही हैं. यही नहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें तो देश भर से राम भक्तों को अयोध्या तक ले जा रही हैं. अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से 4.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री राम लला के दर्शन किए हैं.

ये भी पढ़ें: Jaunpur Encounter News: प्रमोद यादव की हत्या के आरोपियों को दबोचा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, पुलिस को भी लगी गोली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget