एक्सप्लोरर

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Lucknow Bus Accident: सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करें.

लखनऊ के काकोरी में भीषण सड़क हादसा हो गया. एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. गुरुवार (11 सितंबर) की शाम कैसरबाग बस स्टैंड से करीब 54 सवारियों को लेकर बस हरदोई से लखनऊ के लिए निकली थी. काकोरी के टिकैतगंज के पास एक टैंकर से उसकी टक्कर हो गई.

काकोरी इलाके में पलटी बस पर डिप्टी सीएमओ लखनऊ और काकोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल देव मिश्रा ने कहा, "यहां तेरह मरीज लाए गए थे. उन्हें मामूली चोटें थीं, कुछ के फ्रैक्चर थे और उनका इलाज किया गया. एक मरीज सामान्य था, उसको हल्की चोटें आईं थी तो उसको उनके घर वाले लेकर चले गए. एक मृत व्यक्ति आया था."

काकोरी हादसे में 5 लोगों की हुई मौत- डीएम

डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा, "काकोरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई है. हरदोई से लखनऊ की ओर आने वाली केसरबाग डिपो की बस की मेन रोड पर एक्सीडेंट हुई. बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई. हमलोग अभी हादसे वाली जगह पर ही हैं. इसमें जितने भी लोग घायल हैं, उन्हें सीएचसी काकोरी और जो कुछ लोग गंभीर रूप से जखमी हैं, उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है और वहां पर हमारी मेडिकल टीम भी हैं. 

गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया ट्रॉमा सेंटर

उन्होंने आगे कहा, ''राहत कार्य के लिए प्रशासन के अधिकारी वहां पर मौजूद हैं. हमारे पास अभी जो प्रारंभिक सूचना है, उसके अनुसार पांच लोगों की डेथ कंफर्म हुई है. बाकी जो गंभीर रूप से जो घायल हुए हैं, उनको हमलोगों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है. उन्हें बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. काकोरी सीएचसी में जो लोग भर्ती हैं, उनका इलाज जारी है. वहां पर भी हमारे लोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं.''

राहत और बचाव का काम जारी- पुलिस कमिश्नर

काकोरी क्षेत्र में पलटी बस के संबंध में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा, "थाना काकोरी क्षेत्र में हरदोई से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस पलट गई. इस हादसे में अब तक कुल 5 लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है. 10-12 लोग अभी घायल हैं, राहत और बचाव का काम जारी है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Sambhal News: 'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget