एक्सप्लोरर

UP News: कोरोना के दौरान लखनऊ जेल से रिहा हुए 43 कैदी अब लापता, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की तलाश

Lucknow News: पैरोल पर जाने के दौरान जेल प्रशासन ने कैदियों को सख्त निर्देश दिया था कि पैरोल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से आदेश जारी होते ही सभी को जेल वापस लौटना होगा.

Lucknow Jail Prisoners Missing: उत्तर प्रदेश में कोविड महामारी के दौरान रिहा किए गए 43 कैदी जेल नहीं लौटे हैं. राज्य की अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था. महामारी खत्म होने के बाद ज्यादातर कैदी वापस लौट आए, लेकिन लखनऊ जेल से रिहा हुए 43 कैदी लापता हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जेल प्रशासन कई बार पत्र लिख चुका है, फिर भी पुलिस डेढ़ साल से लापता कैदियों को नहीं पकड़ सकी है. रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधिकारियों ने लापता कैदियों की गिरफ्तारी के लिए फिर से कवायद शुरू कर दी है और इनकी तलाश के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है. 

गौरतलब है कि महामारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को सात साल तक की सजा वाले कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया था. इसलिए सरकार में गठित हाई पावर कमेटी की अनुशंसा पर 20 मई 2021 को लखनऊ की जिला जेल में बंद कुल 122 कैदियों को 90 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था. बाद में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के कारण कैदियों की पैरोल अवधि बढ़ा दी गई थी. वहीं, पैरोल पर जाने के दौरान जेल प्रशासन ने कैदियों को सख्त निर्देश दिया था कि पैरोल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से आदेश जारी होते ही सभी को जेल वापस लौटना होगा. 

सरकार ने आदेश जारी कर सभी को 20 जुलाई 2021 तक जेल लौटने का निर्देश दिया था. पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद केवल 79 कैदी लखनऊ जेल लौटे, जबकि 43 कैदी लापता हैं. जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर लापता कैदियों की गिरफ्तारी के लिए शासन स्तर से कई बार पुलिस को निर्देश दिए गए. जिला जेल लखनऊ के जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि लापता कैदियों की गिरफ्तारी के लिए शासन के साथ ही संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जा रहा है.

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर NDA में हुए शामिल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget