एक्सप्लोरर

लखनऊ: बंथरा में खेतों में लगी भीषण आग, कई बीघे गेहूं और खीरे की फसल जलकर राख, मचा हड़कंप

गांव के समीप पहुंची आग को देख फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव की सीमा पर पानी का छिड़काव किया, जिससे गांव की झोपड़ियों और घरों तक आग न पहुंचे.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कई गांवों के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई. गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने तेजी से कई बीघे खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की गेहूं और खीरे की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई.

जानकारी के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह खेतों से निकलकर गांव के किनारे तक पहुंच गईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जो आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश में जुटी हुई हैं. फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर जुटीं, गांव तक पहुंचीं लपटें, पान और आम के बागानों को भी नुकसान हुआ है. 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले आग सिर्फ एक खेत में लगी थी, लेकिन हवा के चलते यह तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया. खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल, खीरे की बेलें और कुछ हिस्सों में आम व पान के बागान भी आग की लपटों में झुलस गए.

कई दमकल की गाड़ियां मौजूद
गांव के समीप पहुंची आग को देख फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव की सीमा पर पानी का छिड़काव किया, जिससे गांव की झोपड़ियों और घरों तक आग न पहुंचे. साथ ही, आग की भीषणता को देखते हुए आस-पास की गौशालाओं को एहतियातन खाली करवा लिया गया है ताकि किसी जानवर की जान न जाए.

जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर बनीं शिल्पा चौहान, पहले प्रयास में रचा इतिहास

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. बंथरा सहित लखनऊ के कई फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. ग्रामीण भी फायर टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और सूखे की स्थिति बनी हुई है, जिससे खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बंथरा की यह घटना भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है.

किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख हो गई. प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है. जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन की टीमें भी हालात का जायजा लेने पहुंच रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खेतों में आग बुझाने या पास जाने से बचें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या जानकारी तुरंत पुलिस या दमकल विभाग को दें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget