एक्सप्लोरर

लखनऊ: पूर्व सांसद के पोते ने IT कंपनी में घुसकर की फायरिंग, एक का पिस्तौल की बट सिर फोड़ा

Lucknow Firing: राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पोते विवेक भदौरिया ने एक कंपनी में घुसकर खुलेआम हवाई फायरिंग की, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

Lucknow Firing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई हैं. जहां पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पोते विवेक भदौरिया ने खुलेआम हवाई फायरिंग की. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी पर इस कदर हनक सवार थी कि उसने घटना का विरोध करने पर पिस्तौल की बट से एक शख्स का सिर फोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामला लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर का है, जहां गुरुवार देर रात को पूर्व सांसद का पोता विवेक भदौरिया ने नशे की हालत में हवा में फायरिंग की. आरोपी नशे में धुत होकर विपुलखंड में एक आईटी कंपनी के दफ्तर में जबरन घुस गया, जिसके बाद जमकर हंगामा किया. इस दौरान उसने आईटी कंपनी के मालिक और कर्मचारियों को बंधन बना लिया और एक घंटे तक उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. 

एक कर्मचारी की पिस्तौल की बट से सिर फोड़ा
नशे में धुत विवेक ने कंपनी के गेट पर खड़े होकर कर्मचारियों को गालियां जी और दोनों हाथों में रिवॉल्वर लेकर हवाई फायरिंग की. वहीं जब कंपनी के कर्मचारी अमितेश श्रीवास्तव ने उसका विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है. 

महिला दारोगा पर भी पिस्तौल तानी
फायरिंग का आवाज सुनकर किसी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने इस दौरान पुलिस की टीम के साथ पहुंची महिला दारोगा पर भी पिस्तौल तान दी. हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह उस पर कंट्रोल किया और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस को उसके पास के एक लाइसेंसी पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद हुई है. रिवॉल्वर का लाइसेंस पिता के नाम और पिस्टल का लाइसेंस आरोपी विवेक के नाम पर ही है. 

आरोपी विवेक भदौरिया पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया का पौत्र है. उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि आरोपी कंपनी के पास ही रहता था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

सीएम योगी ने ली BJP सांसद रवि किशन की चुटकी, कहा- 'मैं बोलूंगा एक दिन फ्री में फिल्म दिखाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget