एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने कहा- हवा में फैल चुका है कोरोना, किसी भी चीज को छूने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यूपी में कोरोना संक्रमण airborne हो चुका है यानी हवा में भी संक्रमण सक्रिय हो चुका है. प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा, जनता की भरपूर भागीदारी जरूरी है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. हालात ये हैं कि संक्रमण airborne हो चुका है यानी हवा में भी संक्रमण सक्रिय हो चुका है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दैनिक कार्यक्रम में भी हम ये संदेश दें कि high risk category वाले लोगों को सावधान रहने के जरूरत है. मास्क लगाना अनिवार्य है. बाहर कोई वस्तु छूते हैं तो ग्लब्स का यूज करें या हाथों को सेनेटाइज करें. 

50 से अधिक लोग शामिल न हो
सीएम योगी ने कहा कि बंद कमरे में बैठक हो रही है तो ये सुनिश्चित करें की 50 से अधिक लोग शामिल न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के 4 जिलों का खुद दौरा किया है. कल मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे ताकि गाइडलाइन्स को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके. जनता की भरपूर भागीदारी हो इसलिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. कोरोना हारेगा और देश जीतेगा. 

धार्मिक स्थलों पर 5 लोगों की एंट्री
बता दें कि, प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच, राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लोगों को सीमित संख्या में प्रवेश देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से ज्यादा लोगों के एंट्री करने पर रोक लगाई है. सरकार ने धार्मिक स्थल एक बार में पांच ही लोगों को एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार को यूपी में कोरोना संक्रमण के 12,787 नए केस सामने आए और 48 लोगों की जान गई. बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को ही राज्य के गोरखपुर, बांदा और गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई. इसके साथ ही वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई जबकि मथुरा में कृष्ण जन्मस्थली पर नियमों को सख्त बनाया गया. 

बाहर से आने वालों की टेस्टिंग पर जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बैठक में कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक समेत कई प्रान्तों में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा है. वहां से आने वालों लोगों की रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग अवश्य कराई जाए. इसके अतिरिक्त हर ग्राम पंचायत, वार्डों, नगर निकायों में निगरानी समितियां गठित कर उसे क्रियाशील किया जाए और वे इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम से जुड़े होने चाहिए. कोविड से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
Maharajganj News: मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, हादसे में 18 लोग घायल
महराजगंज: मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, हादसे में 18 लोग घायल
इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- 'शेरों के सोहर गाओ'
इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- 'शेरों के सोहर गाओ'
'BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज
'BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget