एक्सप्लोरर

लखनऊ में चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम शुरू, 56 दिनों तक बाधित रहेंगी कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News: लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन का काम होने जा रहा है जिसकी वजह से 56 अलग-अलग दिनों में ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी. यहां कॉनकोर्स की नींव डाली जाएगी.

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आज से अपग्रेडेशन का काम शुरू होने जा रहा है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर बाधित रहेगा. गुरुवार को अपग्रेडेशन के तहत कॉनकोर्स की नींव डाली जानी है. जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर 15 मई से 9 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर ट्रैफिक का ब्लॉक लिया गया है. जिसकी वजह से 56 दिनों तक ट्रेनों का संचालन में बाधित रहेगा. 

रेलवे की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया गया है, जिस पर फोन करके यात्री सफर की जानकारी ले सकते हैं. सीनियर एसडीएम कुलदीप तिवारी ने इस बारे में जानकारी दी है. 15 मई से 9 जुलाई तक चारबाग स्टेशन पर छह ट्रेनें नहीं आएंगी. काम होने की वजह से इनका रूट बदला गया है. ये ट्रेने कुछ दिनों के लिए कानपुर सेंट्रल व आलमगीरी स्टेशन के होकर चलेंगी. 

- ट्रेन 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-लखनऊ ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर टर्मिनेट होगी. वापसी में ट्रेन 51814 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन कानपुर से ही चलेगी. 
- ट्रेन 54338 सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन आलमनगर स्टेशन पर टर्मिनेटर होगी और वापसी में ट्रेन 54337 लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर आलमनगर से ही चलेगी. 
- ट्रेन 54331 लखनऊ-बलरामपुर पैसेंजर आलमनगर स्टेशन से ही चलेगी और 54332 बलरामपुर-लखनऊ पैसेंजर आलमनगर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी. 

इन ट्रेनों के रूट बदले गए
- 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 मई से तीन जुलाई तक आलमनगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी. 
- 15269 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26 जून तक कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलाई जाएगी. 
- 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 20 मई से आठ जुलाई तक कानपुर सेंट्रल से चलेगी. 
- 19410 गोरखपुर-सीतामढ़ी एक्सप्रेस पांच जुलाई तक कानपुर सेंट्रल से चलेगी.
- 12555 गोरखपुर-बठिंडा 17 मई से नौ जुलाई तक कानपुर सेंट्रल से चलेगी.
- 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 मई से दस जुलाई कानपुर सेंट्रल से चलेगी.
- 09452 भागलपुर-गांधीनगर स्पेशल सात जुलाई तक बदले मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी. 

कानपुर-गोरखपुर रूट पर भी होगी मरम्मत

गोरखपुर व कानपुर रूट पर भी रेलवे की ओर से मरम्मत का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही है. इनमें 15280 पूरबिया एक्सप्रेस चार घंटे, 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस और 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं. जबकि दो दर्जन ट्रेनें मई तक निरस्त रहेंगी. 

इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे के बल्हारशाह-काजीपेट रूट पर भी काम होगा. जिसकी वजह से लखनऊ जंक्शन-चेन्नई मास एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा. चार जून तक इस रूट पर भी अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा.  

यूपी में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सीएम योगी ने दिया तोहफा, 25 फीसद तक बढ़े भत्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget