एक्सप्लोरर

गाड़ी पलटने में बड़ा झोल है, सफारी में था विकास दुबे TUV 500 पलटने से कैसे घायल हुआ?

कानपुर में विकास दुबे के एनकाउंटर पर पुलिस की बताई गई कहानी में बड़े झोल नजर आ रहे हैं. विकास दुबे जिस पर सवार था, वह पलट गई थी लेकिन गाड़ी की हैडलाइट समेत पूरी बॉडी में कहीं खरोंच तक नहीं थी..

कानपुर. गैंगस्टर विकास दुबे यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है. उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही एसटीएफ टीम द्वारा बताई गई कहानी पर बड़े झोल नजर आ रहे हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था, वह पलट गई थी. बात यहां तक तो ठीक है. लेकिन जो गाड़ी पलटी थी एबीपी गंगा ने ऑनस्पॉट जाकर देखा तो उस पर कोई खरोंच नहीं थी. इसलिये एनकाउंटर की कहानी पर सवाल उठना लाजमी है.

सफारी से चले थे फिर टीयूवी कहां से आई?

आपको बता दें कि उज्जैन से सफारी में निकला काफिला निकला था. एनकाउंटर स्पॉट पर TUV-500 पलटी दिखी. कानपुर के जिला अस्पतला में फिर सफारी में काफिला पहुंचा. आश्चर्य की बात ये है कि पलटी tuv की लाइटें तक नहीं टूटी, कोई स्क्रेच नहीं. स्पॉट पर कोई रगड़ के निशान तक नहीं. एबीपी गंगा के संवाददाता प्रभात अवस्थी ने स्पॉट से पूरा वाकया समझाया. सवाल उठता है कि एसटीएफ-पुलिस ने कहा कि रास्ते में कहीं रुके नहीं, फिर सवाल-रुके नहीं तो विकास की गाड़ी बदली कैसे? क्या मीडिया की गाड़ियां रोकने के बाद सारा कुछ हुआ? मीडिया को भी रास्ते में क्यों रोका गया?

क्या एनकाउंटर स्क्रिप्टेड था

क्या विकास दुबे के एनकाउंटर की पटकथा पहले ही लिखी जी चुकी थी. इससे पहले विकास के साथी प्रभात मिश्रा के ठीक इसी तरह फरीदाबाद से लाया जा रहा था, सफर के दौरान उसने भी हथियार छीनने की कोशिश की थी और उसे एसटीएफ ने उसे मार गिराया था.

गाड़ी पलटने पर अखिलेश ने किया तंज

बहरहाल विकास दुबे के एनकाउंटर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वहीं विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार को इस एनकाउंटर पर घेरा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुये यूपी सरकार को घेरा है. सपा मुखिया ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है बल्कि राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है. आपको बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी होने के बाद विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम उसे कानपुर लेकर आ रही थी, इस बीच जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था, वह पलट गई. इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की और वो मारा गया.

ये भी पढ़ें.

पिछले शुक्रवार से इस शुक्रवार तक कैसे बदली ‘विकास’ की तक़दीर, कैसे मारा गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget