एक्सप्लोरर

जानें, रुहेलखंड की सीटों से लेकर मतदाताओं के मिजाज का हाल

बरेली, आंवला, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत संसदीय सीट- इन पांचों सीटों पर साल 2014 के चुनाव में कुल 87 लाख 37 हजार 251 मतदाता थे। इस क्षेत्र में इन पांच साल में पांच लाख 36 हजार 553 मतदाता बढ़े हैं।

बरेली, एबीपी गंगा। राजनीतिक दलों का होमवर्क पूरा करने का टाइम अब निकल चुका है, अब है परीक्षा की घड़ी। किसको कितने अंक मिलेंगे, इसका फैसला अब मतदाताओं के हाथ में है। बात बरेली मंडल की करें, तो यहां के चार जिलों में पांच संसदीय सीटें हैं। यहां के 92 लाख 73 हजार 804 मतदाता 17वीं लोकसभा का नया चेहरा गढ़ेंगे। 17वीं लोकसभा चुनने के लिए होने वाला इस बार का चुनाव कई मायनों में अहम है, क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव में देशभर में कुल 90 करोड़ वोटर होंगे, इनमें 8.4 करोड़ मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अब हम बात करेंगे केवल रुहलेखंड इलाके की। सबसे पहले मतदाता संख्या पर आते हैं।

पांच साल में इतने बढ़े मतदाता

शुरुआत करते हैं पांच साल पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से। जैसा की आप जानते है इस मंडल में पांच संसदीय क्षेत्र हैं- बरेली, आंवला, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत। इन पांचों सीटों पर साल 2014 के चुनाव में कुल 87 लाख 37 हजार 251 मतदाता थे। इस क्षेत्र में इन पांच साल में पांच लाख 36 हजार 553 मतदाता बढ़े हैं। यह बड़ा अंतर आया है, पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के जोश के कारण।

5 सीटों पर सबसे ज्यादा वोटर शाहजहांपुर में

मंडल की पांच सीटों में शाहजहांपुर सुरक्षित सीट पर सबसे अधिक मतदाता संख्या है। यह आंकड़ा 20 लाख के पार है। इसके पीछे का भी एक कारण है। दरअसल बरेली, आंवला, बदायूं और पीलीभीत सीट में जहां 5-5 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं शाहजहांपुर का संसद सदस्य छह क्षेत्रों से चुनकर आता है।

आंवला लोकसभा सीट का समीकरण

आंवला संसदीय सीट के समीकरण की बात करें, तो यहां मुस्लिम वोटरों का खासा प्रभाव है। जिले में करीब 35 फीसदी मुस्लिम मतदाता है, जबकि 65 फीसदी संख्या हिंदुओं की है। मुस्लिम-दलित वोटरों का समीकरण काफी लंबे समय से यहां नतीजे तय करता आया है। इसके अलावा क्षत्रीय-कश्यप वोटरों का भी यहां खासा प्रभाव रहा है। ऐसे में सपा-बसपा गठबंधन से यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

2014 के आंकड़ों के अनुसार

  • करीब 17 लाख वोटर
  • करीब 9 लाख पुरुष और 7.5 लाख महिला मतदाता
  • आंवला लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें
  • आंवला लोकसभा क्षेत्र में शेखपुर, दातागंज, फरीदपुर, बिथरीचैनपुर और आंवला विधानसभा सीटें आती हैं
  • 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां की सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी

एक नजर बरेली लोकसभा पर

दिलचस्प बात यह है कि आजादी के बाद हुए लोकसभा चुनावों में बरेली लोकसभा सीट का आकार बदलता रहा है। शुरुआती तीन चुनाव तक तो पूरा जिला एक लोकसभा सीट था, लेकिन 1967 में आंवला एक अलग लोकसभा क्षेत्र बन गया। जातिगण आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जो मतदाता सूची अब तक फाइनल हुई, उसके अनुसार वोटरों के मामले में बरेली शहर में चार लाख, 25 हजार, 623 वोटर हैं। यहां पर भी मुस्लिम, दलित और कुर्मी वोटरों का खासा प्रभाव होता है। कुर्मी मतदाता संतोष गंगवार की असली ताकत हैं, जो कि बरेली से बीजेपी के सांसद हैं।

  • बरेली जिले में युवा वोटरों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। ये वे लोग हैं जो कि शिक्षित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
  • जिले में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले हर जगह कम है। प्रत्येक जगह महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों की तुलना में 30 से 40 हजार कम है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget