एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP से साथ जाने के बाद जयंत चौधरी की समर्थकों से भावुक अपील, कहा- 'अपने दरवाजे खोल देना'

UP Election 2024: आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बीजेपी में शामिल होने के बाद मथुरा पहुंचे. उन्होंने समर्थकों से कहा कि पुरानी बातें भुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोल दें.

Lok Sabha Election 2024: एक बात तो तय है कि कुछ भी तय नहीं है और ये बात राजनीति में बिल्कुल फिट बैठती है. कल तक बीजेपी की दिन रात अलोचना करने वाले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी (Jayant Singh) भाजपा से गठबंधन के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि पुरानी बातें भूलकर अब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल देना.

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं. इसी बीच जयंत चौधरी मथुरा के मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान ब्रज सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने समर्थकों से कहा, भाजपा के लिए अपने दरवाजे खोल देना. आपकी नाराजगी दूर करने और अपना वादा पूरा करने के लिए हमने दो बार मांट विधानसभा से विधायक का चुनाव लगातार दो बार बहुत ही नजदीकी अंतर से हारे योगेश नौहवार को एमएलसी बनाकर लखनऊ भेजा है. जो वादा 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मांट क्षेत्र की जनता से किया उसे योगेश को एमएलसी बनाकर पूरा कर दिया है. रालोद में वफादारी से कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा.

'किसान और मजदूर की उठाते रहेंगे आवाज'
उन्‍होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार में शामिल रहकर रालोद के सभी नेता किसान और मजदूर की आवाज उठाते रहेंगे. राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो सर्वसमाज के हित में हैं. नवनिर्वाचित एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा विधानसभा में पहले से ही रालोद के नौ विधायक किसानों व मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं. अब विधान परिषद में भी आपकी आवाज बुलंद होगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हर स्तर पर चुनाव की तैयारी कर रहे चंद्रशेखर आजाद, जानें क्या है आगे की रणनीति, कल करेंगे नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget